Agriculture Ideas: देश में आज भी आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सरकार द्वारा इनकी आय में वृद्धि करने के लिए कई शानदार स्कीम्स का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन जैसी योजनाएं इनमें से एक हैं। इसके अलावा किसानों को सरकार द्वारा कई स्कीम्स के अंतर्गत कर्ज भी काफी कम ब्याज दर पर दिया जा रहा है। वहीं आज हम किसानों को कुछ ऐसे फार्मिंग आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर वह अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस समय गेहूं की कटाई हो चुकी है। ऐसे में किसानों के खेत करीब 2 से 3 महीनों के लिए खाली रहते हैं। इस दौरान आप कुछ फसलों की खेती करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इन फसलों की खेती करने पर आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
Agriculture Ideas: गेहूं की कटाई के बाद खाली हैं खेत, तो इन फसलों की करें खेती, होगी मोटी कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 17 May 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन