Driving Licence Rule: मोटर वाहन चलाना एक जिम्मेदारी का काम है और इसके लिए न सिर्फ ड्राइविंग स्किल्स बल्कि शारीरिक और मानसिक फिटनेस भी बहुत मायने रखती है। भारत में वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, और लाइसेंस बनवाते समय कुछ नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है।
इसी कड़ी में एक नियम यह भी है कि एक खास उम्र के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। मगर क्या आप जानते हैं कि किस उम्र के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य हो जाता है? आइए इसी से संबंधित नियमों के बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
एक खास उम्र के बाद ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत इसलिए होती है ताकी यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवेदक वाहन चलाने के लिए मेडिकली फिट है या नहीं।
2 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Adobe Stock
इसका उद्देश्य है कि आवेदक की आंखें ठीक काम करती हैं, उसे कोई ऐसी गंभीर बीमारी तो नहीं है जो ड्राइविंग करते समय कोई खतरा पैदा कर सकती है, साथ ही वह शारीरिक व मानसिक रूप से वाहन चलाने में सक्षम है या नहीं। यह ड्राइवर की अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।
ये भी पढ़ें- PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए स्कीम
3 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Freepik
किस उम्र के बाद अनिवार्य है मेडिकल सर्टिफिकेट?
भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के नियमों के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें-
Ayushman Card: क्या आपका बना है आयुष्मान कार्ड? अगर नहीं तो जानें क्या बन पाएगा या नहीं
4 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Freepik
इसका मतलब है कि जब आप 40 साल या उससे ज्यादा उम्र के होने पर अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करवाएंगे, तो आपको किसी पंजीकृत चिकित्सक से प्राप्त मेडिकल सर्टिफिकेट (फॉर्म 1ए) आवेदन के साथ जमा करना होगा।
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में कब आ सकती है 20वीं किस्त? यहां जान सकते हैं किसान
5 of 5
ड्राइविंग लाइसेंस
- फोटो : Adobe Stock
40 साल से कम उम्र के व्यक्ति जब अपने प्राइवेट ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण करवाते हैं, तो उन्हें आमतौर पर मेडिकल सर्टिफिकेट की जगह अपनी शारीरिक फिटनेस का स्व-घोषणा पत्र देना पर्याप्त होता है। हालांकि, यदि वे कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं या लाइसेंस में कोई विशेष श्रेणी जोड़ रहे हैं, तो कुछ मामलों में मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता हो सकती है।