फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Mudra Yojana: शुरू करना चाहते हैं नया बिजनेस, सरकार दे रही बिना गारंटी 20 लाख रुपये तक लोन, जानिए स्कीम

Sun, 27 Apr 2025 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 01:40 PM IST
सार

PM Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बेहद आसान शर्तों पर कुल 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में भारत सरकार की यह योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है।

विज्ञापन
What Is PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? - फोटो : AdobeStock

PM Mudra Yojana: देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के जरिए सरकार उन लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है, जो अपना कोई छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने कोई मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बेहद आसान शर्तों पर कुल 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में पीएम मुद्रा योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानना चाहते हैं, तो इस खबर के माध्यम से हम आपको इस स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 

What Is PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

अगर कोई बेरोजगार युवक अपना छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहता है और उसके पास पैसों की कमी है, तो आसान शर्तों पर पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन ले सकता है। इस स्कीम का लाभ लेने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 

What Is PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

जरूर जान लें ये बातें

  • इस स्कीम के तहत कॉर्पोरेट या कृषि संबंधित लोन नहीं दिया जाता है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी जरूरी है।
  • इस स्कीम के अंतर्गत तीन कैटेगरी में लोन दिया जाता है। 

Ayushman Bharat Yojana: ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीन कैटेगरी के अंतर्गत दिया जाता है लोन

  • इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल हैं।
  • शिशु कैटेगरी में 50 हजार रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता है।
  • किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये तक का लोन आप ले सकते हैं।
  • वहीं तरुण कैटेगरी में 20 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
What Is PM Mudra Yojana Kya Hai Know Benefits Of This Scheme
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत

  • अगर आप इस स्कीम का लाभ लेने जा रहे हैं तो आपके पास बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल किए गए ITR की कॉपी, सेल्फ टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड और स्थाई और बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रमाण और जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed