फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप पर अनजान ग्रुप में जोड़ दिया गया? तुरंत बदलें ये सेटिंग, नहीं आएंगे बार-बार इनवाइट

Mon, 28 Sep 2026 12:42 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 28 Sep 2026 12:42 PM IST
सार

WhatsApp Group: अगर आपको व्हाट्सएप पर बार-बार अनजान लोगों के ग्रुप में जोड़ा जा रहा है तो इसकी प्राइवेसी सेटिंग बदल सकती हैं। ग्रुप की सेटिंग में जाकर यह तय किया जा सकता है कि कौन आपको सीधे ग्रुप में जोड़ सकता है और कौन आपको पहले निजी तौर पर आमंत्रण भेजेगा।

विज्ञापन
Added to an Unknown WhatsApp Group Change This Privacy Setting Now
अनजान लोगों के ग्रुप से परेशान हैं? - फोटो : AI

आजकल व्हाट्सऐप पर परिवार, दोस्तों और काम से जुड़े कई ग्रुप बने होते हैं। लेकिन कई बार बिना जान-पहचान के लोग भी किसी महिला को अनजान ग्रुप में जोड़ देते हैं। खासकर जब ग्रुप में बहुत सारे अनजान लोग हों तो यह परेशानी के साथ-साथ प्राइवेसी का मामला भी बन सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो व्हाट्सएप की एक सेटिंग बदलकर अनजान लोगों के सीधे ग्रुप में जोड़ने की संभावना कम कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

Added to an Unknown WhatsApp Group Change This Privacy Setting Now
अनजान लोगों के ग्रुप से परेशान हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड

ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग बदलें
इसके लिए सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें। अब सेटिंग्स में जाएं और प्राइवेसी पर टैप करें। इसके बाद ग्रुप्स का विकल्प खोलें। यहां आपको यह चुनने का विकल्प मिलता है कि कौन लोग आपको ग्रुप में सीधे जोड़ सकते हैं। अगर आप अनजान लोगों को सीधे ग्रुप में जोड़ने से रोकना चाहती हैं तो यहां माय कॉन्टैक्ट्स का विकल्प चुन सकती हैं। इसके बाद आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोग आपको सीधे ग्रुप में जोड़ सकेंगे, जबकि दूसरे लोगों को आपको ग्रुप में जोड़ने से पहले इनवाइट भेजना होगा।

Added to an Unknown WhatsApp Group Change This Privacy Setting Now
अनजान लोगों के ग्रुप से परेशान हैं? - फोटो : X

इनवाइट आने पर क्या होगा?
अगर कोई ऐसा व्यक्ति जिसे आपकी सेटिंग के मुताबिक आपको सीधे ग्रुप में जोड़ने की अनुमति नहीं है, वह आपको ग्रुप में जोड़ना चाहता है तो वह आपको निजी चैट में ग्रुप इनवाइट भेज सकता है। इस इनवाइट को स्वीकार करना या नहीं करना आपके हाथ में होता है। इसलिए किसी अनजान ग्रुप का इनवाइट आए तो बिना जानकारी के उसे स्वीकार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Added to an Unknown WhatsApp Group Change This Privacy Setting Now
अनजान लोगों के ग्रुप से परेशान हैं? - फोटो : Adobe stock

पहले से जोड़े गए ग्रुप में क्या करें?
अगर आपको पहले ही किसी अनजान ग्रुप में जोड़ दिया गया है तो आप उस ग्रुप से बाहर निकल सकती हैं। ग्रुप की जानकारी खोलकर एग्जिट ग्रुप का विकल्प चुनें। जरूरत लगे तो ग्रुप एडमिन या किसी संदिग्ध सदस्य को ब्लॉक और रिपोर्ट भी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Added to an Unknown WhatsApp Group Change This Privacy Setting Now
अनजान लोगों के ग्रुप से परेशान हैं? - फोटो : whatsapp

प्रोफाइल की दूसरी सेटिंग भी चेक करें
सिर्फ ग्रुप की सेटिंग ही नहीं, अपनी प्रोफाइल फोटो, अबाउट, लास्ट सीन और स्टेटस की प्राइवेसी भी चेक करें। इन्हें सभी लोगों के लिए खुला रखने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित किया जा सकता है। साथ ही अनजान लोगों के भेजे लिंक या फाइल पर बिना जांच किए क्लिक न करें। इस तरह कुछ मिनट देकर व्हाट्सऐप की प्राइवेसी सेटिंग बदलने से अनजान लोगों के ग्रुप में सीधे जोड़े जाने की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है।

पति के नाम है घर तो क्या पत्नी को रहने का अधिकार नहीं? जानें घरेलू हिंसा कानून में महिलाओं के अधिकार

रात में अकेले सफर कर रही हैं और कैब ड्राइवर पर शक हो तो क्या करें?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed