फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Safety Rules: अगर आप भी चलाते हैं दोपहिया वाहन, तो यहां जान लें नए नियम, नहीं तो भरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

Thu, 17 Feb 2022 12:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Feb 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
according to Road Transport and Highways Ministry new safety rules helmet for child on bike limited speed up to 40 kmph mandatory
क्या हैं दोपहियां वाहनों के लिए नए नियम - फोटो : istock

हमें जब भी कहीं जाना होता है, तो हम वाहन का इस्तेमाल करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई सार्वजनिक वाहन से यात्रा करता है, तो कोई अपने वाहन से। लोग दोपहिया और चार पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं। ये वाहन काफी सुविधाजनक होते हैं और इनसे आप कम समय में और बिना किसी झंझट के अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं। कार के अलावा लोग काफी ज्यादा संख्या में दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसमें खतरा भी काफी बना रहता है। जहां कार में सुरक्षा उपाय होते हैं, तो बाइक चारों तरफ से खुली होने के कारण इतनी सुरक्षित नहीं मानी जाती है। लेकिन अब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने दोपहिया वाहनों के लिए नए नियम लागू किए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये नए नियम क्या हैं, किसके लिए ये लागू किए गए हैं और न मानने पर कितना जुर्माना देना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

according to Road Transport and Highways Ministry new safety rules helmet for child on bike limited speed up to 40 kmph mandatory
क्या हैं दोपहियां वाहनों के लिए नए नियम - फोटो : istock

क्या कहता है नया नियम?

  • दरअसल, जो लोग सड़क पर दो पहिया वाहन चलाते हैं, उनको लेकर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं। इसमें बच्चों के लिए हेलमेट से लेकर स्पीड लिमिट जैसी चीजों को शामिल किया गया है। ये सब वाहन चालकों और उनके साथ बैठने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया गया है। नए नियम को शामिल करने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन किया गया है, जो 4 साल तक के बच्चों को कवर प्रदान करता है।
according to Road Transport and Highways Ministry new safety rules helmet for child on bike limited speed up to 40 kmph mandatory
क्या हैं दोपहियां वाहनों के लिए नए नियम - फोटो : istock

बच्चों के लिए हेलमेट

  • अगर आप दोपहिया वाहन चला रहे हैं, और आपके साथ कोई बच्चा बैठा है तो हेलमेट जरूरी होगी। दरअसल, चार साल तक के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पीछे की सवारी क्रैश हेलमेट या साइकिल हेलमेट भी पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
according to Road Transport and Highways Ministry new safety rules helmet for child on bike limited speed up to 40 kmph mandatory
क्या हैं दोपहियां वाहनों के लिए नए नियम - फोटो : istock

सेफ्टी हार्नेस की शर्तें

  • सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, जो सेफ्टी हार्नेस इस्तेमाल किया जाए, वो हल्का, वाटरप्रूफ यानी पानी से बचाव वाला और कुश होना चाहिए। साथ ही इसमें 30 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता भी होनी चाहिए। यात्रा के दौरान पूरे समय बच्चे को इससे बांधना है।
विज्ञापन
according to Road Transport and Highways Ministry new safety rules helmet for child on bike limited speed up to 40 kmph mandatory
क्या हैं दोपहियां वाहनों के लिए नए नियम - फोटो : istock

इतनी होनी चाहिए स्पीड

  • वहीं, अगर आप दोपहिया वाहन से यात्रा कर रहे हैं, और आपके साथ बच्चा बैठा है। ऐसे में आपके वाहन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, बच्चों के लिए हेलमेट के अलावा हार्नेस बेल्ट का उपयोग करना भी अनिवार्य कर दिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed