एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए लोग कई तरह के वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। कोई बस से तो कोई अपने वाहन से यात्रा करना पसंद करता है। लेकिन कई बार ज्यादा दूरी का सफर होने की वजह से या आरामदायक सफर करने की इच्छा के कारण लोग इनकी जगह पर कुछ और विकल्प तलाश करते हैं। ऐसे में ट्रेन सबसे सही मानी जाती है। ट्रेन से सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। आरामदायक सीट, खाने-पीने की व्यवस्था और शौचालय की सुविधा भी ट्रेन में होती है। अगर आप भी रेल से सफर करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अमूमन पहले से टिकट बुक करवाना पड़ता है क्योंकि तुरंत टिकट मिलना लगभग मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जिन लोगों को कभी किसी जरूरी काम से अचानक ट्रेन से यात्रा करनी पड़े, तो ये लोग कंफर्म टिकट बुक न होने के कारण यात्रा नहीं कर पाते हैं। लेकिन रेलवे का एक नियम है, जिसके मुताबिक आप बिना रिजर्वेशन टिकट के भी ट्रेन से सफर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये होगा कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"625e9577476af90f212aba52","slug":"according-to-indian-railway-you-can-travel-by-train-with-platform-ticket-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कृपया ध्यान दें: नहीं है कंफर्म टिकट, तब भी कर पाएंगे ट्रेन से यात्रा, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कृपया ध्यान दें: नहीं है कंफर्म टिकट, तब भी कर पाएंगे ट्रेन से यात्रा, जानें क्या कहता है रेलवे का नियम
Wed, 20 Apr 2022 08:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 20 Apr 2022 08:37 AM IST
विज्ञापन
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के कैसे यात्रा करें
- फोटो : istock
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के कैसे यात्रा करें
- फोटो : istock
कैसे होगी बिना कंफर्म टिकट यात्रा?
- दरअसल, कई मर्तबा देखा जाता है कि कई लोगों को किसी खास वजह से या किसी काम के अचानक आने पर ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन कंफर्म टिकट न होने की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। वहीं, तत्काल टिकट का विकल्प तो होता है, लेकिन इसका मिलना भी लगभग मुश्किल हो जाता है क्योंकि टिकट कम और मांग ज्यादा होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए अपनी यात्रा कर सकते हैं।
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के कैसे यात्रा करें
- फोटो : istock
- अगर आपको अचानक ट्रेन यात्रा करनी पड़ रही है और आपके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं है। तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले प्लेटफॉर्म टिकट खरीदना है, और इसे लेकर ट्रेन में चढ़ जाना है। इसके बाद आपको टीटीई से मिलना है और आपको अपने सफर के बारे में उन्हें जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के कैसे यात्रा करें
- फोटो : iStock
- आपको टीटीई को बताना है कि आपको कहां से कहां तक की यात्रा करनी है। आप जब टीटीई को अपने डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, तो वो आपको टिकट दे देता है जिससे आप अपना सफर आराम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
बिना कंफर्म ट्रेन टिकट के कैसे यात्रा करें
- फोटो : istock
सीट खाली होने पर भी कर सकते हैं यात्रा
- अगर आप सोच रहे हैं कि ट्रेन में सीट नहीं होगी तो आप कैसे यात्रा करेंगे? तो यहां ये जानना जरूरी है कि टीटीई आपको रिजर्वेशन सीट की अनुपस्थिति में भी यात्रा करने देगा। दरअसल, नियमों के हिसाब से टीटीई आपसे 250 रुपये की पेनल्टी के साथ पूरे किराए के पैसे लेता है और फिर आप आराम से यात्रा कर सकते हैं।