PM Suraksha Bima Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना है। दुर्भाग्यवश अगर किसी दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में परिवार के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। उनको आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक सहारा न होने के कारण परिवार बेसहारा हो जाता है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम में आप 20 रुपये निवेश करके अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आपको दो लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। देश में कई लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तार से -
PM Suraksha Bima Yojana: 20 रुपये में सुरक्षित करें अपने परिवार का भविष्य, मिल रहा दो लाख रुपये का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 30 Nov 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन