AC Tips: अप्रैल का महीना चल रहा है और चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों में कूलर और पंखों का खूब उपयोग करते हैं। हालांकि, पंखे और कूलर का उपयोग करने के बाद भी अगर राहत नहीं मिलती है तो ऐसी स्थिति में कई लोग अपने घरों में एसी को लगवाते हैं। हालांकि, एक बार एसी लगवाने के बाद कई लोगों को यह विश्वास होता है कि वह लंबे समय तक चलेगा। वहीं कई बार एसी कुछ सालों चलने के बाद खराब हो जाता है। इस कारण उसे दोबारा ठीक कराने में कई रुपये खर्च हो जाते हैं। एसी का लाइफस्पैन उसके मॉडल यूनिट पर निर्भर करता है। वहीं आपके एसी का लाइफस्पैन कितना होगा? यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने एसी की देखरेख कैसे करते हैं? इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने एसी के लाइफस्पैन को बढ़ा सकते हैं।
AC Tips: एसी का कर रहे हैं इस्तेमाल, तो जरूर जान लें ये बातें सालों साल चलेगा आपका एसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:09 PM IST
सार
AC Tips: एसी का लाइफस्पैन उसके मॉडल यूनिट पर निर्भर करता है। वहीं आपके एसी का लाइफस्पैन कितना होगा? यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप अपने एसी की देखरेख कैसे करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन