Ayushman Card Eligibility: सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ दिया जाता है। जो लोग जरूरतमंद होते हैं या जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें भी इन योजनाओं से जोड़कर जरूरी लाभ दिए जाते हैं। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना का लाभ शहरों में ही नहीं बल्कि, दूर-दराज स्थित गांवों तक में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।
Ayushman Card: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड और कौन कर सकता है आवेदन? यहां जानें
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड बनवाकर कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन पहले आपको ये चेक करना होता कि क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनता कैसे है?
- आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
- यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
- पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
- जांच सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप थोड़ी देर बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अब जानते हैं किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-
- जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं
- जिनका पीएफ कटता है
- जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं
- जो लोग टैक्स भरते हैं
- जिनके पास पहले से पक्का मकान है
- जिन लोगों के पास वाहन है
- जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं आदि।
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
- जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है
- जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
- जो लोग ग्रमीण क्षेत्र में रहते हैं
- जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
पात्रता चेक करने का ये भी है तरीका
अगर आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपनी पात्रता यहां से भी चेक कर सकते हैं जिसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
फिर अपनी कुछ जानकारी भर आप अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं।
नोट:- जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है उनके लिए कोई पात्रता नियम नहीं है।