फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: लगातार कितने घंटों तक चलाना चाहिए एसी, जरूर जान लें यह बात

Wed, 04 Jun 2025 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

एसी का उपयोग करते समय अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि इसे लगातार कितनी देर तक चलाया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
AC Tips: How Many Hours Can You Safely Run an AC Continuously Know Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आने वाले महिनों में भी गर्मी का प्रभाव रहेगा। गर्मी के मौसम में तापमान जब काफी ज्यादा बढ़ने लगता है, तो एसी की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। एसी घरों, दफ्तरों, शॉपिंग मॉल या अस्पतालों में एक आरामदायक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घरों या दफ्तरों में एसी का इस्तेमाल करने से व्यक्ति की उत्पादक क्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलती है।



आज के समय ग्लोबल वार्मिंग की वजह से गर्मी का प्रभाव काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस कारण एसी की मांग में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि एसी आधुनिक जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बन चुका है। 

AC Tips: How Many Hours Can You Safely Run an AC Continuously Know Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आपके घर में भी एसी लगा हुआ है, तो यह खबर खास आपके लिए है। एसी का उपयोग करते समय अक्सर लोगों का यह सवाल रहता है कि इसे लगातार कितनी देर तक चलाया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

AC Tips: How Many Hours Can You Safely Run an AC Continuously Know Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आप नियमित एसी का इस्तेमाल करते हैं, तो 8 से 10 घंटे लगातार एसी को चलाना सही माना जाता है। जरूरत के आधार पर आप लगातार 12 से 15 घंटे एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में आपको अपने एसी का ध्यान ठीक ढंग से रखना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: How Many Hours Can You Safely Run an AC Continuously Know Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

अगर आप लगातार ज्यादा देर तक एसी को चलाते हैं, तो ऐसा करने पर बिजली बिल में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा नियमित ज्यादा देर तक एसी को चलाने से मशीन पर लोड पड़ता है।

विज्ञापन
AC Tips: How Many Hours Can You Safely Run an AC Continuously Know Usage Tips
AC Tips - फोटो : Freepik

इस स्थिति में एसी के कंप्रेशर के जल्दी खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ऐसा करने पर फिल्टर भी जल्दी खराब होता है, जिससे हवा की क्वालिटी पर असर देखने को मिलता है। 

AC Tips And Tricks: एसी चलाते समय इस चीज को सेट करने से बिजली की होगी खूब बचत, जानिए डिटेल्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed