फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Alert: एसी खरीदते समय बिल्कुल न करें जल्दबाजी, वरना बाद की ये दिक्कतें आपको कर देंगी परेशान

Sat, 21 May 2022 03:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 21 May 2022 03:53 PM IST
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Things Need to Check Before Buying Air Conditioner From Budget To Star Rating News in Hindi
एसी खरीदते समय क्या चीजें देखनी चाहिए - फोटो : Pixabay

मई का महीना खत्म होने को है और गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। अलग से तूफान और लू ने लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल कर दिया है। वहीं, सूरज की तेज किरणों ने पारा काफी बढ़ा दिया है यानी 40 के पार पारा निकल चुका है। इस बार गर्मी हर एक रिकॉर्ड तोड़ने पर अमादा है। ऐसे में हर कोई इस जलती-चुभती गर्मी से निजात पाना चाहता है। पंखे और कूलर तो गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, इसलिए लोगों की उम्मीद सिर्फ एसी पर आकर ही रुकती है। गर्मियों के मौसम में एसी का इस्तेमाल और इसकी बिक्री काफी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप बाजार से इस गर्मी एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कौन सी गलतियां आपको नहीं करनी हैं और किन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है, ताकि आप बाद में किसी दिक्कत में न पड़े। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

AC Tips And Tricks: Things Need to Check Before Buying Air Conditioner From Budget To Star Rating News in Hindi
एसी खरीदते समय क्या चीजें देखनी चाहिए - फोटो : Pixabay

स्टार रेटिंग

  • एसी खरीदते समय एसी की स्टार रेटिंग जरूर देख लें, वरना आप बाद में बिजली के बिल को लेकर खासा परेशान हो सकते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि 5 स्टार रेटिंग वाला एसी ही खरीदें, क्योंकि ये सबसे बेस्ट होता है।
AC Tips And Tricks: Things Need to Check Before Buying Air Conditioner From Budget To Star Rating News in Hindi
एसी खरीदते समय क्या चीजें देखनी चाहिए - फोटो : istock

बजट का ध्यान रखना जरूरी

  • एसी खरीदते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। अगर आप ईएमआई पर एसी ले रहे हैं, तो ध्यान दें कि ईएमआई उतनी ही बनाए जितनी आप भर सकें। नहीं तो आपको बाद में दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, कैश में भी एसी खरीदते समय बजट का ध्यान दें। कम बजट में भी आपको अच्छा एसी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Things Need to Check Before Buying Air Conditioner From Budget To Star Rating News in Hindi
एसी खरीदते समय क्या चीजें देखनी चाहिए - फोटो : Pixabay

कौन सा एसी बेस्ट

एसी खरीदते समय ध्यान रखें कि आपको कौन सा एसी लेना है इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी। आप बिजली के बिल और टेक्नोलॉजी का ध्यान रखते हुए इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।

विज्ञापन
AC Tips And Tricks: Things Need to Check Before Buying Air Conditioner From Budget To Star Rating News in Hindi
एसी खरीदते समय क्या चीजें देखनी चाहिए - फोटो : istock

कीमत जान लें

  • एसी खरीदने से पहले कीमत का खास ख्याल रखें। कई लोग सीधा दुकान में जाकर या सीधा ऑनलाइन ही चीजें खरीद लेते हैं, लेकिन एसी खरीदते समय आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी है। आपको करना ये है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगह की कीमत चेक करें, और जहां आपको कम बजट में ज्यादा फीचर वाला एसी मिल रहा हो उसे खरीदें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed