फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips And Tricks: अगर आपका एसी नहीं दे रहा ठंडी हवा, तो अपनाएं ये तरीके, मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

Mon, 15 May 2023 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 15 May 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: If Your AC Is Not Giving proper Cooling Then Do These Things
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay

AC Tips And Tricks: गर्मियों का सीजन चल रहा है। गौरतलब बात है कि अप्रैल और मई के शुरुआती सप्ताह में बारिश के कारण गर्मी का उतना ज्यादा एहसास नहीं हुआ। हालांकि, बारिश रुकने के बाद अब गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है। इस कारण कई लोगों ने अपने घरों में कूलर और एसी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। गौरतलब बात है कि गर्मियों के सीजन में कई लोगों के घरों में लगा एसी अच्छी कूलिंग नहीं देता है। काफी देर तक रूम में एसी को चलाने के बाद भी कमरा ठीक ढंग से ठंडा नहीं हो पाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में एसी से दोबारा ठंडक पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी नतीजा नहीं निकलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे शानदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने एसी की कूलिंग समस्या को ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

AC Tips And Tricks: If Your AC Is Not Giving proper Cooling Then Do These Things
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay

एसी के अंदर जो फिल्टर लगे होते हैं। उनको समय समय पर साफ करते रहना जरूरी है। कई बार फिल्टर के अंदर गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में ये ठीक ढंग से काम नहीं कर पाते हैं। इसी वजह से कई बार एसी ठीक ढंग से ठंडक से नहीं दे पाते हैं। आपको एक महीने में करीब 2 बार एसी के फिल्टर को साफ करना जरूरी है।

AC Tips And Tricks: If Your AC Is Not Giving proper Cooling Then Do These Things
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock

अक्सर हम एसी के आउटडोर यूनिट को साफ नहीं करते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए की एसी की हवा आउटडोर यूनिट से ही बाहर की ओर निकलती है। 

जानना जरूरी: गैस सिलेंडर में लग जाए आग, तो बुझाने के लिए तुरंत अपनाएं ये तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips And Tricks: If Your AC Is Not Giving proper Cooling Then Do These Things
AC Tips And Tricks - फोटो : Pixabay

ऐसे में अगर एसी से हवा निकलने वाली जगह पर मिट्टी या गंदगी जमा हो जाए, तो हवा के रास्ते को ब्लॉक कर सकती है। ऐसे में आपको समय समय पर यहां की सफाई करना जरूरी है। 

विज्ञापन
AC Tips And Tricks: If Your AC Is Not Giving proper Cooling Then Do These Things
AC Tips And Tricks - फोटो : Istock

आज के समय कई हाइटेक एसी आ रहे हैं। ऐसे में रिमोट में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। कई बार रिमोट में गलत बटन दब जाने के कारण एसी ठंडी हवा नहीं देता है। ऐसे में आपको रिमोट की सेटिंग को दोबारा ठीक करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed