फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Facts: आखिर क्यों 16 से नीचे और 30 डिग्री से ऊपर नहीं जाता है एसी का तापमान? यहां जानें दिलचस्प कारण

Tue, 22 Apr 2025 11:28 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 22 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

Ac Temperature Low and High: गर्मियों का सीजन आ चुका है और लोग अब एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया कि एसी का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे और 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर क्यों नहीं जाता? आइए जानते हैं।

विज्ञापन
AC Temperature Range Facts Why AC Temperature Can Not Set Below 16 or Above 30 Degrees
एसी - फोटो : Freepik

AC Tips: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, और लोग इससे बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब लोग सीलिंग फैन के साथ, कूलर या एसी का उपयोग करना भी शुरू कर चुके हैं। गर्मियों का मौसम आते ही एयर कंडीशनर (एसी) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाता है। दफ्तरों या मॉल में तो एसी का होना बहुत आम बात है। खैर, एसी को लेकर अक्सर लोगों के मन में कई तरह के सवाल होते हैं, इसी कड़ी में बहुत से लोगों के दिमाग ये सवाल भी होता है कि आखिर एसी का टेंपरेचर 16 डिग्री सेल्सियस से कम और 30 से अधिक क्यों नहीं होता है? इस सवाल का जवाब न सिर्फ टेक्निकल है, बल्कि बेहद दिलचस्प भी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इसके विज्ञान को भी समझते हैं।

AC Temperature Range Facts Why AC Temperature Can Not Set Below 16 or Above 30 Degrees
एसी - फोटो : Freepik

16 डिग्री से नीचे क्यों नहीं जाता तापमान?
एसी के तापमान को 16 डिग्री से नीचे सेट न करने का मुख्य कारण इसकी टेक्निकल स्ट्रक्चर में छिपा है। एयर कंडीशनर में एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जिसे इवैपोरेटर कहा जाता है। यह इवैपोरेटर कूलेंट (रेफ्रिजरेंट) की मदद से ठंडा होता है और कमरे में ठंडी हवा पहुंचाने का काम करता है। अगर एसी का तापमान 16 डिग्री से नीचे सेट किया जाए, तो इवैपोरेटर पर बर्फ जमने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। 


ये भी पढ़ें- AC Water Use: बड़े काम का है एसी से निकलने वाला पानी, इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल
AC Temperature Range Facts Why AC Temperature Can Not Set Below 16 or Above 30 Degrees
एसी - फोटो : Freepik

आप सोच रहे होंगे कि बर्फ तो 0 डिग्री पर जमती है, तो 16 डिग्री का क्या लेना-देना? असल में इवैपोरेटर में रेफ्रिजरेंट का दबाव बहुत कम होता है, और 16 डिग्री से नीचे तापमान पर नमी बर्फ में बदलने लगती है। इससे इवैपोरेटर जाम हो सकता है, जिसके कारण एसी ठंडी हवा देने के बजाय खराब हो सकता है। यही वजह है कि एसी बनाने वाले एसी को 16 डिग्री से नीचे चलाने का विकल्प ही नहीं देते है।



ये भी पढ़ें-  AC Tips: आखिर क्यों ब्लास्ट होता है एसी? आग लगने से पहले मिलते हैं ये संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Temperature Range Facts Why AC Temperature Can Not Set Below 16 or Above 30 Degrees
एसी - फोटो : Freepik

30 डिग्री से ऊपर क्यों नहीं जाता तापमान?
अब बात करते हैं अधिकतम तापमान की करते हैं। एसी का तापमान 30 डिग्री से ऊपर क्यों नहीं जाता? इसका जवाब बेहद सरल है। एयर कंडीशनर यानी एसी को ठंडी हवा के लिए डिजाइन किया जाता है। 


ये भी पढ़ें- Nitrogen Gas For Tyres: नाइट्रोजन गैस या साधारण हवा? गर्मियों में टायर के लिए कौन सी हवा है बेस्ट
विज्ञापन
AC Temperature Range Facts Why AC Temperature Can Not Set Below 16 or Above 30 Degrees
एसी - फोटो : Freepik

अब अगर 30 डिग्री से अधिक तापमान पर एसी चलाया जाए तो उससे गर्म हवा आने लगेगा, जिससे कमरा ठंडा होने के बजाय गर्म होने लगेगा। इससे एसी का मूल उद्देश्य ही खत्म हो जाता है। यही वजह है कि एसी में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हो सकता है और 16 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed