फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: अगर बंद कर रहे हैं एसी तो क्या करवानी चाहिए सर्विस या नहीं? यहां जानें जवाब

Mon, 21 Oct 2024 03:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Oct 2024 03:52 PM IST
विज्ञापन
Ac Service Tips: when should ac be serviced
एसी सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : Amar Ujala

AC Servicing Tips: गर्मी के मौसम में लोगों को एसी की जरूरत पड़ती है। पिछले कुछ सालों से तो पारा इतना चढ़ रहा है जिसके कारण पंखे-कूलर तो बिलुकल फेल नजर आते हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं। अगर आप एसी चलाते हैं तो इस बात को समझते होंगे कि एसी की सर्विस करवाना भी बेहद जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका एसी कूलिंग करना कम कर देता है और इसका बुरा असर कंप्रेसर पर पड़ता है जिससे कंप्रेसर खराब तक हो सकता है। इसलिए तय समय पर एसी की सर्विस करवा लेनी चाहिए, लेकिन अब जब लोग अपने एसी बंद कर रहे हैं क्योंकि मौसम में बदलाव आ चुका है। ऐसे में क्या एसी बंद करते समय सर्विस करवा लेनी चाहिए या फिर इसका सही समय क्या है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ac Service Tips: when should ac be serviced
एसी सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : AdobeStock
  • सबसे पहले तो ये जान लें कि एसी की सर्विस करवाना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपका एसी खराब तक हो सकता है। एसी की सर्विस के दौरान एसी के फिल्टर में बैठी गंदगी को साफ किया जाता है। इससे एसी को चलने में कोई दिक्कत नहीं होती है और कंप्रेसर पर भी इसका कोई बुरा असर नहीं पड़ता है।
Ac Service Tips: when should ac be serviced
एसी सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : AdobeStock
  • अगर एसी की सर्विस न करवाई जाए तो इसके फिल्टर में गंदगी जमा रह जाती है। ऐसे में एसी अपनी पूरी क्षमता से कूलिंग नहीं कर पाता है और इससे कंप्रेसर पर भी दबाव पड़ता है जिसके कारण कंप्रेशर खराब होने का खतरा बना रहता है। अगर आपके पास स्पिल्ट एसी है तो इसके इनडोर के अलावा आउटडोर को जेट प्रेशर से साफ करवाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ac Service Tips: when should ac be serviced
एसी सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : AdobeStock

एसी की सर्विस कब करवाएं?

  • जैसा कि मौसम में बदलाव आ चुका है। ऐसे में लोग अपने एसी को अब धीरे-धीरे बंद कर रहे हैं। इसी दौरान लोगों को उलझन रहती है कि क्या उन्हें एसी को बंद करते समय भी उसकी सर्विस करवानी चाहिए या नहीं? अक्तूबर-नवंबर में एसी बंद होने के बाद फरवरी-मार्च में ही एसी चलते हैं।
विज्ञापन
Ac Service Tips: when should ac be serviced
एसी सर्विस करवाने का सही समय क्या है? - फोटो : AdobeStock
  • जब गर्मी का मौसम आने पर एसी चालू किए जाते हैं तो इनकी सर्विस उस वक्त भी करवाई जाती है। ऐसे में अगर देखा जाए तो एसी बंद करते समय एसी की सर्विस करवाने की जरूरत नजर नहीं आती है क्योंकि आप गर्मी शुरू होने पर तो एसी की सर्विस दोबारा करवाते ही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed