Diwali 2024: दिवाली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में कई लोग दिवाली पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस कारण ट्रेनों में दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिलेगी। कई यात्रियों ने ट्रेनों से सफर करने के लिए काफी पहले ही अपनी कंफर्म सीट की बुकिंग करा ली है। इस वजह से ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। इस दौरान तत्काल टिकट को बुक करना भी आसान काम नहीं है। तत्काल विंडो खुलते ही सभी सीटें चंद मिनटों में बुक हो जाती हैं।
Diwali 2024: दिवाली पर घर जाने के लिए नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट, तो ये विकल्प आ सकते हैं आपके काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइट
अगर आपको ट्रेन में घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इस स्थिति में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप यात्रा करने के लिए फ्लाइट में टिकट बुक करा सकते हैं।
हालांकि, फ्लाइट का टिकट ट्रेन की तुलना काफी महंगा होता है। अगर आप सस्ते में फ्लाइट टिकट बुक करना चाहते हैं तो आप गूगल फ्लाइट की वेबसाइट की मदद ले सकते हैं। यहां आपको विभिन्न एयरलाइन्स की लिस्ट दिखेगी। यहां आप उस एयरलाइन का टिकट बुक कर सकते हैं, जो आपको सबसे कम कीमत में टिकट ऑफर कर रही है।
Diwali 2024: इस दिवाली बेटी के नाम से इस स्कीम में करें निवेश, भविष्य में पढ़ाई के लिए जमा होगा मोटा पैसा
बस
अगर फ्लाइट आपके लिए काफी महंगा सौदा पड़ रहा है। ऐसे में आप बस की मदद यात्रा करने के लिए ले सकते हैं। हालांकि, इस सीजन में बस में भी काफी भीड़ होती है। हालांकि, ट्रेन के अपेक्षा बस में आपको सीट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
कैब
आप घर जाने के लिए कैब भी बुक कर सकते हैं। हालांकि, कैब से सफर करना आपके लिए थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। अगर आप सस्ते में कैब में सफर करना चाहते हैं तो दूसरे यात्रियों के साथ मिलकर शेयरिंग कैब बुक करके भी घर जा सकते हैं। शेयरिंग कैब में आपका किराया कम लगेगा।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय इतने वजन तक का सामान ले जा सकते हैं साथ, जानिए नियम