फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Water Tank: गर्मी में अब नहीं आएगा टंकी से खौलता हुआ पानी, सिर्फ करने होंगे ये काम

Wed, 26 Mar 2025 02:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाने के बाद आपकी टंकी में रखा पानी गर्म नहीं होगा।

विज्ञापन
How to Keep Water Tank Cool in Summer Know Garmi Me Tanki Ka Pani Thanda Kaise Kare
How to Keep Water Tank Cool in Summer - फोटो : AdobeStock

गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले महीनों में गर्मी का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। गर्मियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी गर्म हो जाता है। इस कारण नल से पानी काफी गर्म आता है। कई बार तो पानी इतना ज्यादा गर्म होता है कि हाथ से भी पानी को छूने में दिक्कतें होती हैं। इस कारण टंकी के गर्म पानी से नहाना, कपड़े धोना, बर्तन धोना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके टंकी में रखा पानी भी गर्मी के सीजन में काफी गर्म हो जाता है तो यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अमल में लाने के बाद आपकी टंकी में रखा पानी गर्म नहीं होगा। इस कारण आपको नहाने, कपड़े धोने या बर्तन धोने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

How to Keep Water Tank Cool in Summer Know Garmi Me Tanki Ka Pani Thanda Kaise Kare
How to Keep Water Tank Cool in Summer - फोटो : AdobeStock

अगर छत पर रखी पानी की टंकी पर सीधे धूप पड़ती है तो ऐसी स्थिति में आप उसको कवर कर सकते हैं। पानी के टंकी को ढकने के लिए आप बड़ा और मोटा प्लास्टिक कवर खरीद सकते हैं। 

How to Keep Water Tank Cool in Summer Know Garmi Me Tanki Ka Pani Thanda Kaise Kare
How to Keep Water Tank Cool in Summer - फोटो : AdobeStock

इसके अलावा आप पानी की टंकी को घर की किसी ऐसी जगह पर रख सकते हैं, जहां पर सीधी धूप नहीं पड़ती है। इस जगह पर टंकी को रखने से उस पर सीधी धूप नहीं पड़ेगी और उसमें रखा पानी ज्यादा गर्म नहीं होगा।

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा आपके पैसे वापस, तो तुरंत उठाएं ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Keep Water Tank Cool in Summer Know Garmi Me Tanki Ka Pani Thanda Kaise Kare
How to Keep Water Tank Cool in Summer - फोटो : AdobeStock

आप टंकी को किसी शेड के नीचे भी रख सकते हैं। शेड के नीचे रखने से पानी गर्म नहीं होगा और आप घरों में ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई घरों की छतों पर काले रंग की टंकी देखने को मिलती है। 

विज्ञापन
How to Keep Water Tank Cool in Summer Know Garmi Me Tanki Ka Pani Thanda Kaise Kare
How to Keep Water Tank Cool in Summer - फोटो : AdobeStock

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि काले रंग की टंकी धूप को काफी ज्यादा एब्जॉर्व करती है। इस कारण काले टंकी में पानी जल्दी गर्म होता है। आप सफेद या स्काई ब्लू रंग की पानी की टंकी खरीद सकते हैं। काले रंग की टंकी की तुलना में इसमें रखा पानी जल्दी गर्म नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed