PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी उनमें से एक है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से भेजती है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। भारत सरकार ने 16वीं किस्त को महाराष्ट्र में आयोजित एक खास कार्यक्रम में जारी किया था। 16वीं किस्त को जारी हुए तीन महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। वहीं अब किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 17वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन