फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: AC का टेंपरेचर ऑटो-एडजस्ट करने के लिए दबाएं रिमोट का ये बटन, कम आएगा बिजली का बिल

Sat, 09 May 2026 01:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sat, 09 May 2026 01:32 PM IST
सार

AC Electricity Saving Tips: एसी का इस्तेमाल करने में सबसे बड़ी चुनौती बिजली बिल की होती है। लोग एसी के बिजली बिल कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। आइए इस लेख में एक ऐसा उपाय जानते हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है।

विज्ञापन
AC Saving Tips: Use the Sleep Mode Button to Auto-Adjust Temperature and Cut Electricity Bills
एसी के इस बटन से बिजली बिल कम कर सकते हैं - फोटो : AI

AC Sleep Mode Function: गर्मियों की रातों में एसी चलाकर सोना सुकून तो देता है, लेकिन सुबह उठते ही लगने वाली ठंड और भारी-भरकम बिजली बिल टेंशन बढ़ा देते हैं। अक्सर लोग रातभर एक ही तापमान पर एसी चलाते हैं, जिससे आधी रात के बाद कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है और बिजली की खपत बढ़ जाती है। 



एसी रिमोट में एक खास 'स्लीप बटन' होता है, जो इन दोनों समस्याओं का समाधान के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बटन न सिर्फ आपके शरीर के तापमान के अनुसार कमरे की कूलिंग को ऑटो-एडजस्ट करता है, बल्कि आपके बिजली बिल में भी 20 से 30 प्रतिशत तक की कटौती कर सकता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

AC Saving Tips: Use the Sleep Mode Button to Auto-Adjust Temperature and Cut Electricity Bills
स्लीप मोड बटन कैसे काम करता है? - फोटो : Freepik

स्लीप मोड बटन कैसे काम करता है?

  • जब आप स्लीप मोड ऑन करते हैं, तो एसी हर एक या दो घंटे में तापमान को 1-2 डिग्री बढ़ा देता है।
  • आधी रात के बाद जब बाहरी तापमान गिरता है, तब यह बटन कमरे को बहुत अधिक ठंडा होने से रोकता है।
  • एक निश्चित तापमान पर पहुंचने के बाद कंप्रेसर कम काम करता है, जिससे बिजली की बचत होती है।
AC Saving Tips: Use the Sleep Mode Button to Auto-Adjust Temperature and Cut Electricity Bills
बिजली बिल कम करने में कैसे है मददगार? - फोटो : Freepik

बिजली बिल कम करने में कैसे है मददगार?

  • तापमान बढ़ने से एसी के कंप्रेसर को कम मेहनत करनी पड़ती है, जो सीधे तौर पर बिजली बचाता है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, तापमान में हर एक डिग्री की बढ़ोतरी लगभग 6 प्रतिशत बिजली बचाने में मदद करती है।
  • स्लीप मोड यह सुनिश्चित करता है कि एसी बेवजह पूरी क्षमता पर न चले, जिससे महीने के अंत में बिल कम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Saving Tips: Use the Sleep Mode Button to Auto-Adjust Temperature and Cut Electricity Bills
एसी चलाने के अन्य स्मार्ट तरीके - फोटो : Freepik

एसी चलाने के अन्य स्मार्ट तरीके

  • विशेषज्ञों के अनुसार, एसी को 24 से 26 डिग्री के बीच चलाना सेहत और जेब दोनों के लिए सबसे अच्छा है।
  • अगर आप पूरी रात एसी नहीं चलाना चाहते, तो रिमोट से ऑफ-टाइमर सेट करें ताकि एसी अपने आप बंद हो जाए।
  • एसी के साथ हल्का पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में जल्दी फैलती है और कूलिंग प्रभावी होती है।
विज्ञापन
AC Saving Tips: Use the Sleep Mode Button to Auto-Adjust Temperature and Cut Electricity Bills
मेंटेनेंस से भी बचेंगे पैसे - फोटो : Freepik
मेंटेनेंस से भी बचेंगे पैसे
  • गंदे फिल्टर के कारण एसी को कमरा ठंडा करने में ज्यादा समय और बिजली लगती है, इसलिए इसे नियमित साफ करें।
  • कूलिंग लीक होने से बचने के लिए कमरे को अच्छी तरह सील रखें ताकि एसी पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।
  • सीजन शुरू होने से पहले पेशेवर सर्विसिंग कराने से एसी की कार्यक्षमता बढ़ती है और खराबी का खतरा कम होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed