सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। सर्दियां शुरू होते ही घरों में एसी का इस्तेमाल कम हो जाता है। ठंड शुरू होते ही कई लोग अपने घरों में एसी को कवर कर देते हैं ताकि एसी पर धूल या ठंडी हवा का असर न पड़े। वहीं क्या सर्दियां शुरू होते ही एसी को प्लास्टिक सीट या किसी दूसरी चीज से कवर करना ठीक है? कई बार लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है और वह एसी को ढक देते हैं। ऐसा करने से आगे चलकर आपके एसी में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। एसी के कई उपकरण खराब हो सकते हैं, जिसको ठीक कराने में आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप भी इस सर्दी के सीजन में अपने एसी को कवर करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
AC Tips: क्या ठंड में आप भी ढक देते हैं एसी? जरूर जान लें ये बात वरना एसी हो सकता है खराब
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Nov 2025 07:06 PM IST
सार
ठंड शुरू होते ही कई लोग अपने घरों में एसी को कवर कर देते हैं ताकि एसी पर धूल या ठंडी हवा का असर न पड़े। वहीं क्या सर्दियां शुरू होते ही एसी को प्लास्टिक सीट या किसी दूसरी चीज से कवर करना ठीक है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन