AC Using Tips For Summer: फरवरी का महीना खत्म होने की तरफ अग्रसर है और मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है। जैकेट और कंबलों की जगह अब टीशर्ट और पंखे या एसी ले रहे हैं। सुबह और शाम हल्की सी ठंड है, लेकिन दोपहर गर्मी से लदी हुई है। इसलिए दफ्तरों में एसी चलने लगे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में लोग अपने घरों में भी एसी चलाते हुए नजर आएंगे।
ऐसे में अगर आप एसी चला रहे हैं या आने वाले दिनों में चलाने वाले हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको एसी चलाने से पहले एक काम करवाना होता है और आप इसके बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में एसी चलाने से पहले हमें इसमें कौन सा काम करवा लेना चाहिए ताकि एसी खराब न हो। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
2 of 5
एसी चलाने से पहले क्या काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : AdobeStock
ये काम करवाना है जरूरी
- जैसा कि मौसम में गर्माहट आ गई है जिसकी वजह से एसी की जरूरत नजर आ रही है। इसलिए अगर आप भी एसी चलाएं तो इससे पहले अपने एसी की सर्विस जरूर करवा लें। 400 से 600 रुपये के बीच आप एसी की सर्विस करवा सकते हैं।
3 of 5
एसी चलाने से पहले क्या काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : AdobeStock
एसी की सर्विस करवाना क्यों है जरूरी?
- एसी की सर्विस के बारे में बात करें तो इसमें एसी की सफाई की जाती है। एसी में और खासतौर पर फिल्टर में जो धूल जम जाती है या गंदगी बैठ जाती है उसको साफ किया जाता है। एसी का जाली को साफ करने के लिए एयर प्रेशर का भी इस्तेमाल किया जाता है।
4 of 5
एसी चलाने से पहले क्या काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : AdobeStock
- ऐसे में अगर आप एसी की सर्विस नहीं करवाते हैं तो इसका फिल्टर गंदा रहता है और समय के साथ इसमें और गंदगी जमा होती है, जिसके कारण एसी अपनी पूरी क्षमता से कूलिंग नहीं कर पाता है। इसकी वजह से एसी के कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है और इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए एसी की सर्विस करवाना जरूरी है वरना ये खराब हो सकता है।
5 of 5
एसी चलाने से पहले क्या काम करवाना जरूरी है?
- फोटो : AdobeStock
इन बातों को जान लें:-
- अगर आप बिना सर्विस करवाए एसी चलाते हैं तो एसी खराब हो सकता है
- आप खुद भी एसी के फिल्टर को निकालकर साफ कर सकते हैं, लेकिन जानकारी हो तभी ऐसा करें
- सर्विस किसी अनुभवी टेक्नीशियन से ही करवाएं
- एसी की सर्विस करवाते समय ध्यान रखें कि किसी पार्ट में पानी न जाएं, वरना एसी में दिक्कत आ सकती है।