Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: रोज मोबाइल फोन चार्ज करने पर महीने में कितनी बिजली खर्च होती है? यहां जानिए

Fri, 06 Nov 2026 03:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 06 Nov 2026 03:56 PM IST
सार

  • रोज एक बार स्मार्टफोन चार्ज करने पर महीने में लगभग 0.57 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है
  • ऐसे में 8 रुपये प्रति यूनिट की दर से इसका खर्च करीब 5 रुपये बैठेगा

विज्ञापन
How Much Electricity Does Charging Your Phone Every Day Consume in a Month
मोबाइल चार्जिंग में कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Mobile Charging: आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक फोन का इस्तेमाल होता है। कॉलिंग, इंटरनेट, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के कारण इसकी बैटरी भी रोज खत्म होती रहती है।



ऐसे में ज्यादातर लोग अपने फोन को रोज चार्ज करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोजाना फोन चार्ज करने से महीने में कितनी बिजली खर्च होती है? क्या इसका असर आपके बिजली बिल पर भी पड़ता है? आइए इसके पीछे का पूरा गणित समझते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
How Much Electricity Does Charging Your Phone Every Day Consume in a Month
मोबाइल चार्जिंग में कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Adobe Stock

एक बार फोन चार्ज करने में कितनी बिजली लगती है?

  • फोन की बैटरी की क्षमता के हिसाब से बिजली की खपत अलग-अलग हो सकती है
  • उदाहरण के लिए अगर आपके स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है और उसका सामान्य वोल्टेज करीब 4 वोल्ट हैॉ
  • तो ऐसे में बैटरी की ऊर्जा क्षमता लगभग 20 वॉट घंटे होती है
  • हालांकि, चार्जिंग के दौरान बिजली का कुछ हिस्सा गर्मी और ऊर्जा रूपांतरण में खर्च होता है
  • इसलिए दीवार के सॉकेट से ली गई बिजली बैटरी में स्टोर होने वाली ऊर्जा से ज्यादा होती है
How Much Electricity Does Charging Your Phone Every Day Consume in a Month
मोबाइल चार्जिंग में कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated

महीने में कितनी बिजली खर्च होती है?

  • अब मान लीजिए कि आप अपने स्मार्टफोन को रोज एक बार पूरी तरह चार्ज करते हैं
  • एक सामान्य अनुमान के तौर पर प्रति फुल चार्ज 0.019 यूनिट बिजली की खपत मानी जा सकती है
  • अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी यानी ईपीए ने भी स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए लगभग इतनी ही बिजली की खपत का आंकड़ा इस्तेमाल किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Electricity Does Charging Your Phone Every Day Consume in a Month
मोबाइल चार्जिंग में कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : AI Generated

इस हिसाब से गणना कुछ ऐसी होगी

  • एक दिन में बिजली की खपत 0.019 यूनिट
  • 10 दिन में बिजली की खपत 0.19 यूनिट
  • 30 दिन में बिजली की खपत 0.57 यूनिट
  • एक साल में बिजली की खपत करीब 6.94 यूनिट

ऐसे में समझा जा सकता है कि रोज एक बार फोन चार्ज करने पर महीने में लगभग आधे यूनिट से थोड़ी ज्यादा बिजली खर्च हो सकती है।

विज्ञापन
How Much Electricity Does Charging Your Phone Every Day Consume in a Month
मोबाइल चार्जिंग में कितनी बिजली खर्च करता है? - फोटो : Adobe Stock

फोन चार्ज करने पर कितना आता है बिजली बिल?

  • अब बात करते हैं खर्च की। मान लीजिए आपके यहां बिजली की दर 8 रुपये प्रति यूनिट है
  • ऐसी स्थिति में 0.57 यूनिट बिजली का खर्च करीब 4.56 रुपये होगा यानी एक महीने तक रोजाना फोन चार्ज करने पर लगभग 5 रुपये खर्च हो सकते हैं
  • हालांकि, हर राज्य में बिजली की दरें अलग-अलग होने के कारण ये खर्च अलग-अलग हो सकता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed