फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या मिलता है लाभ? आसान शब्दों में यहां जानें काम की बात

Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:58 PM IST
सार

Ayushman Card Kuan Banwa Sakta Hai: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। जो लोग पात्र हैं वो ये कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card and benefits list
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits List In Hindi: आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। दरअसल, आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनते हैं। इस कार्ड को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है।



मौजूदा समय में इस योजना का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं और आपको इस आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: who is eligible for ayushman card and benefits list
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको इलाज के पैसे नहीं देने होते हैं। इस कार्ड से आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
ABY: who is eligible for ayushman card and benefits list
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe stock photos
  • हर साल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट सरकार द्वारा डाली जाती है जिसका इस्तेमाल एक वित्तीय वर्ष के अंदर किया जा सकता है। आयुष्मान कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card and benefits list
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं
  • जिनका ईएसआईसी कार्ड नहीं बना है
  • जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि
विज्ञापन
ABY: who is eligible for ayushman card and benefits list
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इसके लिए आप आयुष्मान योजना की आधिकरिक आयुष्मान एप पर जा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed