Ayushman Card Benefits List In Hindi: आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। दरअसल, आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बनते हैं। इस कार्ड को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से बनवाया जा सकता है।
मौजूदा समय में इस योजना का लाभ एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। आप भी अगर इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं और आपको इस आयुष्मान कार्ड से क्या लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपको इलाज के पैसे नहीं देने होते हैं। इस कार्ड से आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है?
- फोटो : Adobe stock photos
- हर साल आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट सरकार द्वारा डाली जाती है जिसका इस्तेमाल एक वित्तीय वर्ष के अंदर किया जा सकता है। आयुष्मान कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में करवा सकता है।
4 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है?
- फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
- जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- जो गरीब वर्ग से आते हैं
- जो लोग पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं
- जिनका ईएसआईसी कार्ड नहीं बना है
- जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं आदि
5 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या फायदा है?
- फोटो : Adobe Stock
- अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। इसके लिए आप आयुष्मान योजना की आधिकरिक आयुष्मान एप पर जा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।