फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon AC Tips: बरसात के सीजन में किस टेंपरेचर पर चलाना चाहिए एसी? जानिए यहां

Wed, 23 Jul 2025 01:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 01:32 PM IST
सार

आज इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस टेंपरेचर पर करना चाहिए। 

विज्ञापन
Ideal AC Temperature In Monsoon Season Know Best Setting To Stay Cool And Save Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। बरसात के इस सीजन में उमस और नमी काफी बढ़ जाती है। अगर आप एसी का उपयोग करते हैं, तो बरसात के सीजन में इसकी जरूरत गर्मी के मुकाबले थोड़ी अलग होती है। बरसात के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण घर के अंदर की हवा चिपचिपी लगने लगती है। इससे राहत पाने के लिए जब हम एसी का उपयोग करते हैं तो भी ठंडक नहीं मिलती है या कमरा काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कई लोग बरसात के सीजन में भी एसी का उपयोग वैसे ही करते हैं, जैसे वे गर्मियों में करते हैं। ये तरीका सही नहीं है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस टेंपरेचर पर करना चाहिए। 

Trending Videos
Ideal AC Temperature In Monsoon Season Know Best Setting To Stay Cool And Save Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

आप बरसात के सीजन में एसी का उपयोग 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर कर सकते हैं। बरसात के सीजन में एसी का उपयोग करने के लिए यह तापमान उपयुक्त है। इसके अलावा आप बरसात के सीजन में एसी के डिह्यूमिडिफिकेशन मोड को ऑन कर सकते हैं। 

Ideal AC Temperature In Monsoon Season Know Best Setting To Stay Cool And Save Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

यह मोड कमरे में मौजूद अतिरिक्त नमी को हटाने का काम करता है। कई लोग बरसात के सीजन में एसी का उपयोग काफी कम तापमान पर करते हैं। इससे आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे सर्दी जुकाम होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ideal AC Temperature In Monsoon Season Know Best Setting To Stay Cool And Save Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik
बरसात के सीजन में अगर आप 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर एसी का उपयोग करते हैं, तो कमरे का तापमान भी आदर्श रहेगा और बिजली की बचत भी होगी। इससे आप हर महीने अच्छे खासे पैसों की बचत कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Ideal AC Temperature In Monsoon Season Know Best Setting To Stay Cool And Save Electricity
AC Tips - फोटो : Freepik

बरसात के सीजन में बिजली कई बार कटती है। इस कारण आपको एसी को सीधे रिमोट से बंद नहीं करना चाहिए। बिजली के फ्लक्चुएशन के कारण आपका एसी खराब हो सकता है। अपने एसी को हमेशा स्विच से बंद करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed