फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्डधारक करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें क्या आप भी हैं पात्र

Wed, 01 May 2024 02:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 May 2024 02:15 PM IST
विज्ञापन
ABY: Who is eligible and How To Apply For Ayushman Card check here
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो जाहिर है कि आपको योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिल रहे होंगे। सरकार का उद्धेश्य इन योजनाओं को चलाने के पीछे का ये होता है कि गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी क्रम में कई योजनाओं को केंद्र सरकार चला रही है, जिसमें से एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपको ये लाभ मिल सके, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ये जानना होगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं...

ABY: Who is eligible and How To Apply For Ayushman Card check here
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock

आवेदन का तरीका क्या है?

  • जो लोग योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर आपको अपने दस्तावेज देने होते हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में पात्रता भी चेक होती है
  • इसके बाद जांच सही पाई जाती है, तो आवेदन कर दिया जाता है।
ABY: Who is eligible and How To Apply For Ayushman Card check here
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या कहती है पात्रता सूची?

कौन लोग आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जुड़कर लाभ ले सकते हैं और कौन नहीं। इसकी एक पात्रता सूची है, जिसके मुताबिक...

  • आप अगर दिहाड़ी मजदूर हैं
  • आप अगर भूमिहीन व्यक्ति हैं
  • आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: Who is eligible and How To Apply For Ayushman Card check here
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो व्यक्ति अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • आपका मकान अगर कच्चा है, तो आप योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
ABY: Who is eligible and How To Apply For Ayushman Card check here
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं? - फोटो : istock

ये लोग नहीं जुड़ सकते योजना से:-

  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जो लोग पीएफ का लाभ लेते हैं
  • जो लोग ईएसआईसी के सदस्य हैं
  • लोग लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed