Claim Ayushman Card: हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जिनकी चपेट में अगर हम आ जाएं तो फिर लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। यही नहीं कई दवाओं का भी सेवन करना पड़ता है और साथ ही डॉक्टर की फीस भी देनी होती है। ऐसे में जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनके लिए ऐसे समय में काफी दिक्कतें होती हैं। इसलिए ऐसे लोगों की मदद के लिए भारत सरकार आयुष्मान भारत योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले तो आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाने का तरीका क्या है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप कैसे क्लेम कर सकते हैं...
{"_id":"66b47b1712187e78ca0a1468","slug":"aby-how-to-claim-free-treatment-through-ayushman-card-2024-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: आयुष्मान कार्ड से करवाना है मुफ्त इलाज, तो यहां जानें क्लेम का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: आयुष्मान कार्ड से करवाना है मुफ्त इलाज, तो यहां जानें क्लेम का तरीका
Thu, 08 Aug 2024 01:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
इस तरीके से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-
स्टेप 1
- आपका अगर आयुष्मान कार्ड बन चुका है और आप इससे मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं तो आप करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना होता है जो आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत है
- ध्यान रहे कि इस दौरान अपने साथ अपना आयुष्मान कार्ड लेकर जरूर जाएं
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आप अस्पताल गए हैं तो यहां पर आपको पता करना है कि आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क कहां है
- यहां पर जाएं और संबंधित अधिकारी से मिलें
- फिर आपको अधिकारी को अपना आयुष्मान कार्ड देना है और उन्हें बताना है कि आपको मुफ्त इलाज करवाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद डेस्क पर मौजूद अधिकारी आपके आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई करता है
- वहीं सब कुछ ठीक पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
- यहां जान लें कि आपके इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- फोटो : istock
इतना करवा सकते हैं इलाज
- जो लोग पात्र होते हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसके बाद ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हर साल आपको 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज की लिमिट मिलती है।