फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: क्या आपको भी बनवाना है आयुष्मान कार्ड? तो ऐसे करें चेक आपका बन पाएगा या नहीं

Mon, 20 Jan 2025 02:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 20 Jan 2025 02:12 PM IST
सार

क्या आप आयुष्मान कार्ड के फायदे के बारे में जानते हैं? क्योंकि इस कार्ड को बनवाने के बाद कार्ड धारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है।

विज्ञापन
ABY: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार की कई योजनाओं में से एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। इस योजना के जरिए स्वास्थ्य सेवा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर आप देखेंगे तो इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुडे हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके बाद आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।



अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...

ABY: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock

मिलने वाला लाभ क्या है?

  • अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद इस कार्ड से कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पताल (वे अस्पताल जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में आप 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल इसका लाभ ले सकते हैं यानी हर साल 5 लाख रुपये का लाभ ले सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
ABY: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करें चेक क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप नंबर 1

  • आप अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले पात्रता चेक कर सकते हैं जिसके लिए आपको पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर जो ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • अब आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है और फिर इस मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे यहां दर्ज करें
  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां दर्ज कर दें और फिर लॉगिन कर लें
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने दो विकल्प आएंगे
विज्ञापन
ABY: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • दोनों में से पहले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है और फिर दूसरे वाले में आपको अपना जिला चुनना होता है
  • इसके बाद आपको सर्च वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके लिए एक दस्तावेज चुनना है
  • आप चाहें तो आधार कार्ड चुन सकते हैं और फिर अपना आधार नंबर यहां दर्ज करें
  • आखिर में आपको सर्च पर क्लिक करना है और फिर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता चेक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed