फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: बनवा लेंगे आयुष्मान कार्ड तो नहीं लगेंगे इलाज के पैसे, जानें कैसे बनवाएं

Wed, 06 Aug 2025 03:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Aug 2025 03:12 PM IST
सार

Ayushman Card Banwane Ka Tarika Kya Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं जिससे आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card kaise banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Benefits List In Hindi: भारत सरकार और राज्य सरकारों की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं और योजना के तहत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। मौजूदा समय में कई सारी योजनाएं चल भी रही हैं जिनका लोग लाभ ले रहे हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत मुफ्त इलाज दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र लोगों का सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। कार्डधारक के इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आपके पैसे खर्च नहीं होते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आवेदन का तरीका जान सकते हैं...

ABY: how to apply for ayushman card kaise banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala

क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, क्योंकि आपको आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है। ये लिमिट आपको वित्तीय वर्ष में सरकार द्वार दी जाती है।
ABY: how to apply for ayushman card kaise banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe stock photos

इन अस्पतालों में करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

  • जो लोग आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं वे अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। ये इलाज आपको उन अस्पतालों में मिलता है जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है। इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card kaise banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है, जो आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करवाते हैं
  • इसके बाद आवेदनकर्ता की पात्रता चेक होती है और अगर आप पात्र होते हैं तो आपका प्रोसेस आगे बढ़ता है
विज्ञापन
ABY: how to apply for ayushman card kaise banwa sakte hain
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर आपसे आपके संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • अब अगर सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है और फिर आप अपने आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके बाद आप इस आयुष्मान कार्ड से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed