फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: क्या आयुष्मान कार्ड के जरिए 70 साल से अधिक आयु के लोग भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें

Wed, 12 Jun 2024 12:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 12 Jun 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
ABY: As per BJP manifesto Ayushman Bharat Yojana to cover all above 70 years
70 साल से अधिक लोगों के बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Scheme: सरकार कई तरह की योजनाएं देश में चला रही है जिनमें राशन, आवास और पेंशन जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इसी कार्ड के जरिए ये कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। वहीं, कहा जा रहा है कि अब 70 साल से अधिक उम्र के लोग भी आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, ऐसा लागू हो गया है या नहीं, इसके बारे में पहले जानना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

ABY: As per BJP manifesto Ayushman Bharat Yojana to cover all above 70 years
70 साल से अधिक लोगों के बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Amar Ujala

क्या 70 साल के लोग भी करवा पाएंगे मुफ्त इलाज?

  • दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस बात को कहा था कि वे सरकार बनने के बाद आयुष्मान भारत योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को शामिल करेंगे। इन लोगों को भी बाकी लोगों की तरह ही मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार ये लागू कर सकती है।
ABY: As per BJP manifesto Ayushman Bharat Yojana to cover all above 70 years
70 साल से अधिक लोगों के बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock

अभी किसे मिलता है लाभ?

बात अगर मौजूदा समय में उन लोगों की करें जिन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलता है, तो इसमें कई लोग शामिल हैं, जैसें...

  • जिनके पास बीपीएल कार्ड है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
ABY: As per BJP manifesto Ayushman Bharat Yojana to cover all above 70 years
70 साल से अधिक लोगों के बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड। - फोटो : istock
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं आदि।
विज्ञापन
ABY: As per BJP manifesto Ayushman Bharat Yojana to cover all above 70 years
70 साल से अधिक लोगों के बन सकते हैं आयुष्मान कार्ड। - फोटो : Istock

क्या लाभ मिलता है?

  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड को लेकर कार्डधारक को उस अस्पताल में जाना होता है जो योजना में पंजीकृत है। फिर ये कार्ड दिखाकर आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed