आज के समय में हमारा मोबाइल हमारे लिए जितना जरूरी है, उतना ही हमारे दस्तावेज भी हमारे लिए काफी जरूरी हो गए हैं। समय-समय पर इनका काम तो हमें पड़ता ही रहता है, लेकिन कई मर्तबा इनका गलत इस्तेमाल होने का भी डर बना रहता है। जैसे- आधार कार्ड को ही ले लीजिए। आज के दौर में आधार कार्ड हमारा सबसे ज्यादा जरूरी और सबसे ज्यादा जगहों पर इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज बन गया है। मतलब एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक के कामों तक, हर एक जगह पर आधार कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन जिस तरह से इसका इस्तेमाल बढ़ा है, ठीक वैसे ही जालसाज भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। वहीं, कई मामले ऐसे भी सामने आए, जिनमें लोगों के आधार कार्ड से एक से ज्यादा मोबाइल नंबर लिंक हैं और कार्डधारक को ये पता ही नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद दूसरसंचार विभाग का पोर्टल मदद कर सकता है। आप इस पोर्टल से आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को मिनटों में हटा सकते हैं। तो चलिए आपको इसका प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6200f760a4ed28668a39ae01","slug":"aadhar-card-fraud-how-to-check-how-many-mobile-numbers-are-linked-on-aadhaar-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhar Card Fraud: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे जानें कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhar Card Fraud: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? घर बैठे ऐसे जानें कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक, ये रहा तरीका
Mon, 07 Feb 2022 04:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 07 Feb 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
- फोटो : istock
फॉलो करें ये प्रोसेस:-
स्टेप 1
- अगर आपको जानना है कि आपके आधार कार्ड का कोई और गलत इस्तेमाल (आपका आधार किसी और के नंबर से लिंक) तो नहीं कर रहा है, तो इसके लिए आपको सबसे पहले दूरसंचार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाना है।
आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
- फोटो : istock
स्टेप 2
- यहां पर आपको स्क्रीन पर मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। यहां पर आपको अपने आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
- फोटो : istock
स्टेप 3
- जैसे ही आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे, वैसे ही आपको रिक्वेस्ट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। आपको इसे यहां दर्ज कर देना है।
विज्ञापन
आधार कार्ड से कितने मोबाइल नंबर लिंक हैं
- फोटो : https://tafcop.dgtelecom.gov.in/index.php
स्टेप 4
- फिर ओटीपी दर्ज करते ही आपको स्क्रीन पर वो सारे मोबाइल नंबर नजर आएंगे, जो आपके आधार कार्ड से लिंक हैं। अगर इसमें आपका कोई मोबाइल नंबर नहीं है या आप इसका अब इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आप इन्हें रिपोर्ट कर सकते हैं यानी हटवा सकते हैं।