फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: आधार कार्ड से आईआरसीटीसी अकाउंट को लिंक करने पर कर सकेंगे महीने में 12 टिकट बुक, जानें क्या है प्रक्रिया?

Mon, 07 Feb 2022 04:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
IRCTC How to Link Aadhaar Card with Irctc account know the method
ऐसे करें अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक - फोटो : Twitter/IRCTCofficial

भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन रेलवे के जरिए करते हैं। हालांकि, रेल में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना अनिवार्य है। ऐसे में आज के इस डिजिटल दौर में लोग ट्रेन टिकट भी ऑनलाइन ही बुक करने लगे हैं। ऑनलाइन टिकट को बुक करना काफी आसान है। आप बड़ी ही आसानी से अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर ट्रेन टिकट को बुक कर सकते हैं। अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से निरंतर टिकट को बुक करते हैं, तो आपको इस बारे में जानकारी होगी कि आप केवल एक महीने में 6 टिकट ही बुक कर सकते हैं। इससे अधिक टिकट को बुक करने के लिए आपका आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक होना चाहिए। आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार लिंक होने के बाद आप आसानी से एक महीने में 12 टिकट को बुक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक कर सकते हैं।

IRCTC How to Link Aadhaar Card with Irctc account know the method
ऐसे करें अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक - फोटो : Istock
  • इसके लिए सबसे पहले आपको आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट http://irctc.co.in पर विजिट करना  है। 
  • उसके बाद अपनी लॉगिन इंफो दर्ज करके साइन इन करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। यहां आपको माई अकाउंट के विकल्प का चयन करना है।
IRCTC How to Link Aadhaar Card with Irctc account know the method
ऐसे करें अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक - फोटो : Istock
  • उसके बाद लिंक योर आधार के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपने आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी बॉक्स में दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC How to Link Aadhaar Card with Irctc account know the method
ऐसे करें अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक - फोटो : iStock
  • डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • कुछ देर में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे ध्यानपूर्वक दर्ज करके वेरीफाई करें।
विज्ञापन
IRCTC How to Link Aadhaar Card with Irctc account know the method
ऐसे करें अपने आधार को आईआरसीटीसी अकाउंट के साथ लिंक - फोटो : Istock
  • इस प्रोसेस को करने के कुछ समय बाद आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी।
  • केवाईसी के होने के बाद आप आसानी से एक महीने में 12 टिकट को बुक कर सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed