How to Update Aadhaar Card Free: आपके पास जितने भी तरह के दस्तावेज होंगे उन सभी का अपना अलग-अलग काम होगा, लेकिन आज के दौर में बात अगर आधार कार्ड की हो तो इसके अपने कई काम हैं। जैसे- आपको सिम कार्ड लेना हो, किसी होटल में चेक इन करना हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना हो, सब्सिडी लेनी हो, केवाईसी करवानी हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही उन आधार कार्डधारकों को अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना अनिवार्य है जिनके आधार कार्ड 10 साल पुराने हो चुके हैं। इसकी आखिरी तारीख भी बेहद पास है। चलिए जानते हैं आप ये कैसे घर बैठे मुफ्त में खुद ही कर सकते हैं और इसकी आखिरी तारीख क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6667ed01dcc2d663c4045831","slug":"aadhaar-update-last-date-to-update-aadhaar-card-for-free-check-here-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Free Aadhaar Update: आधार को मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए बचे हैं महज 3 दिन, इसके बाद लग सकते हैं इतने पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Free Aadhaar Update: आधार को मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए बचे हैं महज 3 दिन, इसके बाद लग सकते हैं इतने पैसे
Tue, 11 Jun 2024 11:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
ये है आखिरी तारीख
- अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है और अब तक आपने इसे अपडेट नहीं करवाया है तो आपके पास अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है क्योंकि मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करवाने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 है। इसके बाद आपको इसी काम के लिए 50 रुपये शुल्क देना पड़ सकता है।
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना हो गया है तो आप 14 जून 2024 तक इसे घर बैठे ही खुद से मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'अपडेट आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा इससे आप लॉगिन कर लें
- फिर आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करना है और अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवा लेना है
विज्ञापन
आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करवाने की आखिरी तारीख क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब नीचे ड्रॉप सूची में आकर आपको पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है
- इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है और ऐसा करते ही आपका फॉर्म सबमिट हो जाता है
- फिर आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा जिससे आप अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।