फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी कर चुके हैं योजना से जुड़ी फाइल पास, अब कितने दिन में जारी हो सकती है 17वीं किस्त?

Tue, 11 Jun 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Jun 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date 2024 Know PM Kisan Samman Nidhi 17 Kist Kab aayegi News in Hindi
क्या हो सकती है 17वीं किस्त जारी होने की तारीख? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan 17 Kist Kab Aayegi: देश में चलने वाली कई योजनाओं के बीच एक योजना किसानों के लिए भी चलती है जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का सारा खर्च केंद्र सरकार उठाती है और पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे को साल में तीन अलग-अलग किस्तों (2-2 हजार रुपये की किस्त) में दिया जाता है। जैसे- इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसकी फाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन हस्ताक्षर किए। ऐसे में योजना से जुड़ा किसान जानना चाहता है कि आखिर 17वीं किस्त अब कितने दिन में जारी हो सकती है। तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 17th Installment Date 2024 Know PM Kisan Samman Nidhi 17 Kist Kab aayegi News in Hindi
क्या हो सकती है 17वीं किस्त जारी होने की तारीख? - फोटो : पीटीआई

पीएम मोदी ने की फाइल पास

  • दरअसल, बीते सोमवार के दिन 10 जून 2024 को तीसरी बार सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले किसानों के लिए फैसला लिया। इसमें उन्होंने 17वीं किस्त जारी करने की फाइल पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद 17वीं किस्त जारी होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।
PM Kisan 17th Installment Date 2024 Know PM Kisan Samman Nidhi 17 Kist Kab aayegi News in Hindi
क्या हो सकती है 17वीं किस्त जारी होने की तारीख? - फोटो : Istock

कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को 17वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री मोदी के फाइल पर हस्ताक्षर करने के बाद अब जून के आखिरी सप्ताह तक 17वीं किस्त के पैसे किसानों के बैंक खाते में आ सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date 2024 Know PM Kisan Samman Nidhi 17 Kist Kab aayegi News in Hindi
क्या हो सकती है 17वीं किस्त जारी होने की तारीख? - फोटो : Istock
  • इससे पहले बात अगर 16वीं किस्त की करें, तो 28 फरवरी 2024 को ये किस्त जारी हुई थी। इसमें लगभग 9 करोड़ किसानों को लाभ मिला था। ऐसे में फरवरी से लेकर जून तक चार महीने का समय भी हो रहा है जो 17वीं किस्त जारी होने का समय है।
विज्ञापन
PM Kisan 17th Installment Date 2024 Know PM Kisan Samman Nidhi 17 Kist Kab aayegi News in Hindi
क्या हो सकती है 17वीं किस्त जारी होने की तारीख? - फोटो : istock

इतने किसानों को मिलेगा फायदा

  • योजना के अंतर्गत इस बार 17वीं किस्त का लाभ 9.3 करोड़ किसानों को मिलेगा। इसके लिए सरकार 20 हजार करोड़ रुपये जारी करेगी। ये लाभ सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलेगा। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी, भू-सत्यापन जैसी कोई दूसरे काम पूरे नहीं हुए हैं तो ऐसे किसान किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed