Aadhaar Card Update Process in Hindi: आधार कार्ड का पास में होना कितना जरूरी है, ये शायद बताने की जरूरत नहीं है? क्योंकि आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर गैर-सरकारी, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सरकारी योजनाओं से जुड़ना हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी लेनी है, अपनी पहचान बतानी हो आदि। इन सभी कामों के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। इसी क्रम में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं, उन्हें अपने आधार को अपडेट करवाना होगा जिसकी आखिरी तारीख बढ़कर 14 सितंबर 2024 हो गई है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, तो अभी आप इसे मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6675421e3fe298ae710cbf1f","slug":"aadhaar-update-how-to-update-your-10-years-old-aadhaar-card-2024-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar: क्या आपने करवा लिया अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट? नहीं तो यहां जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar: क्या आपने करवा लिया अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट? नहीं तो यहां जानें तरीका
Fri, 21 Jun 2024 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
नहीं करवाया आधार अपडेट, तो ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त में:-
स्टेप 1
- आपका भी आधार कार्ड अगर 10 साल पुराना हो गया है और आपने इसे अब तक अपडेट नहीं करवाया है, तो आप इसे अपडेट करवा सकते हैं
- आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना होगा
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'अपडेट आधार' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
- फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
- इस आए हुए ओटपी की मदद से आपको लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको दस्तावेज अपडेट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको ड्रॉप लिस्ट में जाकर पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी यहां अपडेट करनी है
- अब सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें और फिर आप देखेंगे कि आपका फॉर्म सबमिट हो गया है
विज्ञापन
आधार कार्ड को अपडेट करवाने का तरीका क्या है?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जैसे ही फॉर्म सबमिट हो जाएगा तो आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा
- इसे संभालकर रखें क्योंकि इससे ही आप अपना स्टेटस चेक करके ये जान पाएंगे कि आपका आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं
- फिर कुछ दिनों के भीतर आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाता है।