Aadhaar Card Update Status: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। बैंक से लेकर सरकारी या गैर-सरकारी कामों में आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए इसका आपके पास होना जरूरी हो जाता है। ठीक इसी तरह आपके आधार कार्ड का अपडेट होना भी जरूरी है। दरअसल, अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो फिर ऐसी स्थिति में इसको अपडेट करवाना अनिवार्य है। लोग अपने आधार कार्ड को अपडेट भी करवा रहे हैं, लेकिन अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं और आपको जानना है कि ये अपडेट हुआ है या नहीं। तो आप यहां जान सकते हैं। इसका एक तरीका है जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
{"_id":"66794b22aff488863b050763","slug":"aadhaar-update-how-to-check-your-aadhaar-card-update-status-online-2024-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: क्या आपका आधार अपडेट हो गया है या नहीं? एक क्लिक में ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: क्या आपका आधार अपडेट हो गया है या नहीं? एक क्लिक में ऐसे करें चेक
Mon, 24 Jun 2024 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
क्या है आखरी तारीख?
- दरअसल, अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना अनिवार्य है। इसके लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से पहले 14 जून 2024 की आखिरी तारीख दी थी और इस तारीख तक आधार को अपडेट करवाना था।
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
- वहीं, अब 14 जून 2024 की जगह आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए नई तारीख 14 सितंबर 2024 है। यूआईडीएआई की तरफ से इसे बढ़ा दिया गया। अगर आप अभी ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो ये मुफ्त है जबकि, ऑफलाइन में आपको 50 रुपये चार्ज आधार सेवा केंद्र पर देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
आपका आधार कार्ड हुआ है अपडेट या नहीं, ऐसे करें चेक:-
स्टेप 1
- अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं और जानना चाहते हैं कि आपका आधार अपडेट हुआ है या नहीं, तो आप जान सकते हैं
- इसके लिए आपको सर्विस रिक्वेस्ट नंबर की जरूरत होगी, जो आपको आधार अपडेट करने के बाद मिलता है
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट होने का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- आधार अपडेट का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है और यहां पर 'माय आधार' सेक्शन में जाकर 'चेक आधार अपडेट स्टेटस' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- फिर आपको 'SRN' पर क्लिक करने SRN यानी सर्विस रिक्वेस्ट नंबर और कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको स्टेटस पता चल जाता है।