Ladli Behna Yojana Installment: अलग-अलग राज्यों में महिलाओं के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए 'लाडली बहना योजना' की शुरुआत की थी। योजना का असर कुछ ऐसा हुआ कि महज 35 दिनों के अंदर ही लगभग सवा करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं के आवेदन प्राप्त हुए। इसके बाद इनका परीक्षण और केवाईसी करवाई गई और आज यानी 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की जाएगी। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहती हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं और आप कब इस पैसे को अपने बैंक खाते से निकाल सकती हैं। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648407d00cd17cb4f70576bb","slug":"ladli-behna-yojana-first-installment-to-release-today-know-how-to-check-and-withdraw-amount-2023-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ladli Behna Yojana: आज महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये, जानें कैसे कर सकती हैं चेक और कब निकाल सकती हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ladli Behna Yojana: आज महिलाओं को मिलेंगे एक हजार रुपये, जानें कैसे कर सकती हैं चेक और कब निकाल सकती हैं
Sat, 10 Jun 2023 12:44 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
लाडली बहना योजना के फायदे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडली बहना योजना के फायदे
- फोटो : अमर उजाला
कब जारी होगी पहली किस्त?
- बात अगर लाडली बहना योजना की पहली किस्त की करें, तो आज शाम 6 बजे खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से पहले राज्य स्तरीय समारोह में राज्य की बहनों से संवाद करेंगे और इसके बाद फिर वो योजना से जुड़ी बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे।
लाडली बहना योजना के फायदे
- फोटो : Pixabay
किस्त आपको मिली या नहीं, ऐसे कर सकती हैं चेक:-
पहला तरीका
- अगर आप भी इस लाडली बहना योजना से जुड़ी हैं, तो आपको पहले तो किस्त आने का मैसेज मिल जाएगा। पर अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर आप किस्त को अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर चेक कर सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड के जरिए आप अपना बैलेंस चेक करके या मिनी स्टेटमेंट के जरिए किस्त चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडली बहना योजना के फायदे
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- अगर आपने अपने बैंक खाते का एटीएम नहीं बनवा रखा है, तो फिर आप अपने बैंक की नजदीकी ब्रांच में जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवाकर भी ये जान सकती हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं।
विज्ञापन
लाडली बहना योजना के फायदे
- फोटो : istock
किस्त के पैसे कब निकाल सकती हैं?
- जैसा कि आज शाम यानी 10 जून को आपके खाते में 1 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी। ऐसे में आप इन पैसो को कल यानी 11 जून को बैंक जाकर निकाल सकते हैं और फिर इस पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं।