फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Photo: कैसे बदलवा सकते हैं आधार की फोटो? यहां जानें नई तस्वीर लगवाने का स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

Fri, 05 Jun 2026 05:26 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Fri, 05 Jun 2026 05:26 PM IST
सार

Aadhaar Card Ki Photo Change Kaise Kare: अगर आपको भी अपनी आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना है, तो आप बदलवा सकते हैं। इसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar photo updated how to change your aadhaar card photo kaise update kare
आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI

Aadhaar Card Photo Change Process In Hindi: आधार कार्ड की फोटो क्या आप बदलवाना चाहते हैं? दरअसल, कई बार हमें खुद आधार की फोटो अच्छी नहीं लगती, क्योंकि ये काफी पुरानी होती है और कई बार तो आपके दोस्त भी आपको आधार की फोटो को लेकर छेड़ ही देते होंगे?

पर असल बात ये है कि कई बार पुरानी फोटो होने की वजह से कई सरकारी और गैर-सरकारी कामों में दिक्कत भी आ सकती है। इसलिए अगर आप चाहें तो अपनी आधार की पुरानी फोटो को बदलवाकर नई फोटो को अपडेट करवा सकते हैं। चलिए जानते हैं आधार कार्ड में नई फोटो अपडेट करवाने का तरीका...

Aadhaar photo updated how to change your aadhaar card photo kaise update kare
आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवाएं?

पहला स्टेप

  • अगर आपको अपने आधार कार्ड की पुरानी फोटो बदलवानी है, तो आप बदलवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको 'My Aadhaar' वाले सेक्शन में जाना है
  • इसके बाद इस सेक्शन में आपको 'Book an Appointment' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
Aadhaar photo updated how to change your aadhaar card photo kaise update kare
आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • अब आपको नाम, आधार नंबर जैसी जरूर जानकारियां भरनी है
  • इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपको आधार में क्या-क्या चीजें अपडेट करवानी है, वो चुन लें
  • फिर आपको वो तारीख चुननी है जिस दिन आपको आधार सेंटर जाना है
  • साथ ही आपको वो टाइम स्लॉट भी चुनना है, जब आप आधार सेवा केंद्र पर जाना चाहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar photo updated how to change your aadhaar card photo kaise update kare
आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब पेमेंट करके अपॉइंटमेंट स्लिप का प्रिंट ले लें
  • इसे लेकर जिस आधार केंद्र की अपॉइंटमेंट ली है, वहां जाएं
  • फिर यहां पर अपनी बारी की प्रतीक्षा करे
  • इसके बाद आपका ऑरिजनल आधार कार्ड देखा जाएगा
विज्ञापन
Aadhaar photo updated how to change your aadhaar card photo kaise update kare
आधार की फोटो कैसे चेंज करवाएं? - फोटो : Adobe Stock

चौथा स्टेप

  • फिर आपके बायोमेट्रिक लेकर आपका सत्यापन किया जाता है
  • इसके बाद आपकी नई फोटो क्लिक होती है जिसे सिस्टम में अपडेट किया जाता है
  • आखिर में आपको स्लिप दी जाती है और कुछ दिनों के भीतर आपकी नई फोटो आधार में अपडेट हो जाती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed