फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: 14 सितंबर तक मुफ्त में करवा सकते हैं आधार अपडेट, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत

Mon, 19 Jun 2023 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Jun 2023 12:52 PM IST
विज्ञापन
aadhaar deadline to update for free extended till september 14 follow these steps
आधार कार्ड में अपडेट कराने की आखिरी तारीख बढाई गई - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? क्योंकि बिना आधार कार्ड के हमारे कई काम अटक सकते हैं। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना है आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार की जरूरत होती है। वहीं, पिछले कुछ समय से सरकार लोगों को आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए भी कह रही है जिसकी डेडलाइन 14 जून 2023 रखी गई थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस आखिरी तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2023 कर दिया है। ऐसे में जो लोग अपने आधार को अपडेट नहीं करवा पाए हैं, अब वो इसे अपडेट करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि अगर आपको अपना आधार कार्ड अपडेट करना हो, तो आप कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस तरीके के बारे में जान सकते हैं...

aadhaar deadline to update for free extended till september 14 follow these steps
आधार कार्ड में अपडेट कराने की आखिरी तारीख बढाई गई - फोटो : istock

इस तरीके से अपडेट करवा सकते हैं अपने आधार कार्ड को:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड को अब तक अपडेट नहीं करवा पाए हैं, तो आपके पास अभी भी 14 सितंबर 2023 तक का मौका है
  • इसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट  ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर जाना है
aadhaar deadline to update for free extended till september 14 follow these steps
आधार कार्ड में अपडेट कराने की आखिरी तारीख बढाई गई - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • फिर आप जैसे ही पोर्टल पर जाएंगे, तो आपको लॉगिन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • अब स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करें
  • फिर गेट ओटीपी पर क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar deadline to update for free extended till september 14 follow these steps
आधार कार्ड में अपडेट कराने की आखिरी तारीख बढाई गई - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को दर्ज करना है
  • फिर आपको मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को यहां भरना है
  • फिर सर्विसेज सेक्शन में जाकर अपडेट आधार ऑनलाइन पर क्लिक करें
विज्ञापन
aadhaar deadline to update for free extended till september 14 follow these steps
आधार कार्ड में अपडेट कराने की आखिरी तारीख बढाई गई - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आपको प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना है और वो डिटेल चुननी हैं जिन्हें आप अपडेट करना चाहते हैं
  • फिर स्क्रीन पर आपका नाम दिखेगा, ऐसे में आप दस्तावेज अपलोड करके जो अपडेट करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं
  • आखिर में बदली गई चीज की पुष्टि करें और फिर आपकी जानकारी अपडेट हो जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed