Aadhaar Update Process: आप जब भी बैंक खाता खुलवाने जाते हैं, लोन के लिए आवेदन करते हैं, कोई क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं, किसी होटल में चेक इन करते हैं, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं, किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना में सब्सिडी लेते हैं आदि। आपको ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, अगर आपका आधार 10 साल पुराना हो गया है, तो आपको इसे अपडेट करवाना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई पहले ही मुफ्त में आधार अपडेट करवाने की तारीख को 14 मार्च 2024 से बढ़ाकर 14 जून 2024 कर चुका है। ऐसे में अगर आपको अभी भी नहीं पता कि आप अपने आधार को कैसे अपडेट करवा सकते हैं, तो आप यहां उसका तरीका जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65f95ce0d5298844c30b47eb","slug":"aadhaar-card-update-last-date-how-to-update-your-aadhaar-online-2024-03-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: अभी भी है आधार को मुफ्त में अपडेट करवाने का समय, जानें क्या है तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: अभी भी है आधार को मुफ्त में अपडेट करवाने का समय, जानें क्या है तरीका
Tue, 19 Mar 2024 03:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका?
- फोटो : istock
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका?
- फोटो : istock
मुफ्त में ऐसे अपडेट करवा सकते हैं आधार:-
स्टेप 1
- अगर आपका आधार 10 साल पुराना है और आपने अब तक उसे अपडेट नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें
- आधार अपडेट करवाने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल uidai.gov.in/en पर जाना है
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आप जैसे ही पोर्टल पर पहुंचेंगे, तो यहां पर आपको 'अपडेट आधार' के ऑप्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
- इसके बाद आपको ओटीपी के जरिए लॉगिन करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको दस्तावेज अपडेट वाले विकल्प पर क्लिक करना है और दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना है
- फिर नीचे ड्रॉप लिस्ट में से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपडेट करनी है
- इसके बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
आधार कार्ड अपडेट करवाने का तरीका?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा
- फिर आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा, जिसे आपको संभालकर रखना है
- वहीं, आप इसी नंबर के जरिए अपने आधार अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।