फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: कराने जा रहे हैं एसी की सर्विसिंग, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Tue, 19 Mar 2024 02:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 19 Mar 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
AC Service Scam: Beware These Common AC Repair Scam
AC Service Scam - फोटो : Istock

ठंड का प्रभाव खत्म हो चुका है। धीरे-धीरे गर्मियां शुरू होने लगी हैं। कई घरों में अब पंखे भी चलने लगे हैं। ऐसे में गर्मियां शुरू होने से पहले कई लोग अपने पुराने एसी की सर्विसिंग करा रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में एसी की सर्विसिंग कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। अक्सर देखने को मिलता है कि घर पर जो सर्विस इंजीनियर एसी की सर्विसिंग करने के लिए आता है। वह कई बार लोगों को धोखे में डालकर ज्यादा पैसे वसूल लेता है। इसके अलावा कई बार ये सर्विस इंजीनियर लोगों को गलत जानकारी देकर भी उनसे ज्यादा पैसे वसूलते हैं। ऐसे में आपको इन बातों को लेकर सजग रहना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान एसी की सर्विसिंग कराते समय आपको रखना चाहिए। आइए जानते हैं - 

AC Service Scam: Beware These Common AC Repair Scam
AC Service Scam - फोटो : Istock

कई बार देखने को मिलता है कि सर्विस इंजीनियर एसी की चेकिंग करने के बाद लोगों से कहता है कि एसी में गैस लीक कर रही है। आपके एसी में गैस लीक कर रही है या नहीं। इस बारे में आप कूलिंग कॉइल को देखकर पता कर सकते हैं। 

AC Service Scam: Beware These Common AC Repair Scam
AC Service Scam - फोटो : Istock

आपको यह देखना है कि कूलिंग कॉइल में बर्फ तो नहीं जम रही है। अगर ऐसा है। इस स्थिति में संभावना है कि आपके एसी में गैस लीक कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
AC Service Scam: Beware These Common AC Repair Scam
AC Service Scam - फोटो : Istock

इसके अलावा आप गेज की मदद लेकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपके एसी में गैस लीक कर रही है या नहीं। यह कंप्रेसर वाल में लगा होता है। इससे आप गैस के प्रेशर के बारे में जान सकते हैं। 

विज्ञापन
AC Service Scam: Beware These Common AC Repair Scam
AC Service Scam - फोटो : Istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्वर्टर एसी में गैस का प्रेशर 150 सामान्य होता है। अगर चेक करते समय एसी का प्रेशर इतना आ रहा है। ऐसे में आपको एसी को रिफिल कराने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा नॉर्मल एसी में 60-80 का एयर प्रेशर अच्छा होता है। 

Traffic Rules: ट्रैफिक लाइट रेड होने पर रोक रहे हैं गाड़ी तब भी कट सकता है चालान, जरूर जान लीजिए यह नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed