फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: सिर्फ 19 दिन हैं बाकी इसलिए आज ही करवा लें अपने आधार को अपडेट, वरना फिर हो सकती है दिक्कत

Tue, 26 Nov 2024 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 26 Nov 2024 12:32 PM IST
सार

आपके पास जितने भी दस्तावेज हैं इनमें आधार कार्ड ज्यादा जरूरी दस्तावेज नजर आता है। ऐसे में इसे संभालकर रखना तो जरूरी हो ही जाता है। साथ ही आपको इसे अपडेट भी करवाना है जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline: How to Update 10 years old aadhaar Card Check Full Process
किसे करवाना है आधार अपडेट? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card Update Last Date: आपको एक सिम कार्ड लेना है या फिर बैंक में खाता खुलवाना है या फिर आपको किसी सरकारी योजना से जुड़ना है या किसी तरह की सब्सिडी लेनी है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड की ही जरूरत होती है। आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। वहीं, अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना होता है। यूआईडीएआई द्वारा ये पहले ही कहा गया है जिसकी आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2024 है यानी इस तारीख तक अपने आधार कार्ड को जरूर अपडेट करवा लें। अगली स्लाइड्स में आप आधार अपडेट करने के तरीके बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Update Deadline: How to Update 10 years old aadhaar Card Check Full Process
किसे करवाना है आधार अपडेट? - फोटो : Adobe Stock
  • किन्हें करवाना है आधार अपडेट - जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हैं
  • कहां से करें - मुफ्त में करवाने के लिए यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • आखिरी तारीख - 14 दिसंबर 2024
Aadhaar Card Update Deadline: How to Update 10 years old aadhaar Card Check Full Process
किसे करवाना है आधार अपडेट? - फोटो : Adobe Stock

ये है आधार को अपडेट करवाने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है तो आपको इसे अपडेट करवाना होगा
  • मुफ्त में अपडेट करवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in/en पर जाना है
  • जहां पर आपको 'अपडेट आधार' का ऑप्शन दिखेगा जिसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline: How to Update 10 years old aadhaar Card Check Full Process
किसे करवाना है आधार अपडेट? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है और लॉगिन कर लेना है
  • अब आपको दस्तावेज अपडेट करने वाले विकल्प को चुनना होता है और अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाना होता है
विज्ञापन
Aadhaar Card Update Deadline: How to Update 10 years old aadhaar Card Check Full Process
किसे करवाना है आधार अपडेट? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको अपने पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी को यहां पर अपडेट करना होता है
  • जैसे ही आप ये अपडेट कर देते हैं उसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना होता है
  • अब आप देखेंगे आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा और आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा
  • इस नंबर को संभालकर रखें क्योंकि इससे आप अपने आधार अपेडट का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed