Link New Mobile Number With Aadhaar Card: अगर आपको कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाना है, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ ही जाती है। दरअसल, आधार को लगभग सभी कामों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो आदि। इसके अलावा आधार कार्ड से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, जिस पर बैंक से लेकर पीएफ आदि सेवाओं के ओटीपी के आते हैं। पर कई बार किन्हीं कारणों की वजह से लोगों को अपना नया नंबर आधार कार्ड से लिंक करवाना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस काम को घर बैठे ही करवा सकते हैं? शायद नहीं, पर ऐसा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि बिना कहीं जाए घर से ही आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"651c09aee721038fac04cde7","slug":"aadhaar-card-update-how-to-update-your-new-mobile-number-with-your-aadhaar-card-check-process-2023-10-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: घर बैठे लिंक करवा सकते हैं आधार से नया मोबाइल नंबर, तरीका बेहद आसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: घर बैठे लिंक करवा सकते हैं आधार से नया मोबाइल नंबर, तरीका बेहद आसान
Tue, 03 Oct 2023 06:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 03 Oct 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?
- फोटो : i stock
- दरअसल, अगर किसी को अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना पड़ता है, तो ऐसे में उसे आधार सेवा केंद्र या फिर डाकघर जाना पड़ता है। पर अब ये काम घर बैठे भी हो सकता है, क्योंकि अब डाकिया आपके घर आकर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक करके जाएगा।
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
इस तरीके से हो जाएगा मोबाइल नंबर अपडेट:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी घर बैठे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है, तो आप करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको पहले 'इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक' के सरकारी पोर्टल पर जाना है
- पोर्टल पर जाने के बाद आपको 'Doorstep Banking Service Request Form' भरना है
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?
- फोटो : Istock
स्टेप 2
- फॉर्म में आपको अपना नाम, आधार नंबर समेत मांगी गई जरूरी जानकारियां भर देना है
- फिर आपको नजर आ रहे 'आधार मोबाइल नंबर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद पूरी जानकारी भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
बिना आधार केंद्र जाए कैसे आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करवाएं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर आपको नजदीकी ब्रांच से कॉल आएगा (ध्यान रहे कि अगर किसी कारण कॉल नहीं आता है, तो आप खुद 155299 पर कॉल कर सकते हैं) और इसके बाद आपके घर डाकिया आएगा
- ये डाकिया आगे का प्रोसेस करवाकर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवा देगा
- इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होता है।