फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इस सरल तरीके से जानें कहीं आपका आधार कार्ड भी तो नकली नहीं? जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत

Mon, 09 Jan 2023 05:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card Update how to check your aadhaar card real or fake
आधार कार्ड असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Card: आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे, उनमें सबसे ज्यादा जो जरूरी है वो है आपका आधार कार्ड। पिछले कुछ सालों में आधार कार्ड को हर एक काम के लिए अनिवार्य कर दिया गया, जिसके साथ ही ये सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों की सूची में शामिल हो गया। बैंक खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, स्कूल में दाखिला करवाना हो, किराए पर घर लेना हो आदि जैसे अन्य कामों के लिए आधार जरूरी है। पर क्या आप जानते हैं कि आधार के असली और नकली के बीच के फर्क को समझना भी जरूरी है? शायद नहीं, लेकिन जालसाज चंद पैसों के लिए लोगों के नकली आधार कार्ड बनवाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए आप एक तरीके की मदद से ये जान सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली। तो चलिए इस तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar card Update how to check your aadhaar card real or fake
आधार कार्ड असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : istock

ऐसे जान सकते हैं आधार असली है या नकली:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड नकली है या असली, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/aadhaarverification पर जाना होगा
Aadhaar card Update how to check your aadhaar card real or fake
आधार कार्ड असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर वेबसाइट पर जाकर आपके सामने आधार वेरिफिकेशन का पेज खुलेगा
  • यहां बॉक्स में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar card Update how to check your aadhaar card real or fake
आधार कार्ड असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिया होगा, जिसे दर्ज करें
  • अब आपको वेरिफाई वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Aadhaar card Update how to check your aadhaar card real or fake
आधार कार्ड असली है या नकली, कैसे पता करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद अगर आपका आधार कार्ड असली है, तो आपके सामने एक पेज खुलेगा
  • साथ ही स्क्रीन पर आपका आधार नंबर ये है करके एक मैसेज आएगा
  • पर अगर आपका आधार कार्ड नकली है, तो ये पेज नहीं खुलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed