Aadhaar Card: आज के समय में अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज नजर आता है, तो शायद इसमें कोई दो राय न हो। सरकारी योजना से जुड़ना हो या सब्सिडी लेनी हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, अगर आपके आधार में कुछ गलतियां हैं, तो आप ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा शादी के बाद महिलाएं अपने आधार कार्ड में अगर सरनेम बदलवाकर अपने पति का सरनेम करवाना चाहती हैं, तो ये प्रक्रिया भी बेहद आसान है जिससे आप ये काम करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने आधार कार्ड में अपना सरनेम बदलवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका तरीका जान सकते हैं...
{"_id":"6593b0c57d6cb114100ce577","slug":"aadhaar-card-update-how-to-change-surname-in-aadhaar-card-check-full-process-2024-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: आधार में शादी के बाद महिलाएं ऐसे बदलवा सकती हैं सरनेम, जानें नियम और तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: आधार में शादी के बाद महिलाएं ऐसे बदलवा सकती हैं सरनेम, जानें नियम और तरीका
Tue, 02 Jan 2024 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
इस तरीके से बदलवा सकते हैं अपने आधार कार्ड में सरनेम:-
स्टेप 1
- ज्यादातर महिलाएं शादी के बाद अपने आधार कार्ड में अपने पति का सरनेम अपडेट करवाती हैं
- ऐसे में अगर आप भी ऐसा करवाना चाह रही हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पति के साथ आधार सेवा केंद्र जाना होगा
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- केंद्र पर जाकर आपको करेक्शन फॉर्म लेना है
- इसमें आपको अपना पूरा नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर समेत बाकी जानकारियां भरनी हैं
- साथ ही इस फॉर्म में वो भी बताएं कि आप आधार कार्ड में क्या बदलाव करना चाहते हैं, जैसे- सरनेम
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद फॉर्म को भरकर साथ में कुछ संबंधित दस्तावेज (पति का आधार कार्ड और मैरिज सर्टिफिकेट आदि) की कॉपी लगाएं
- फिर इस फॉर्म को लेकर आपको संबंधित अधिकारी के पास जाना है, जहां आपका सरनेम अपडेट किया जाएगा
विज्ञापन
आधार कार्ड में सरनेम कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपका बायोमेट्रिक लिया जाता है और साथ ही फोटो भी क्लिक होती है
- फिर आपके फॉर्म की जानकारियों को चेक करके आपकी चीजों को अपडेट किया जाता है
- फिर शुल्क लिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपका नया सरनेम अपडेट हो जाता है।