फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: आधार कार्ड की फोटो को लेकर चिढ़ाते हैं दोस्त? तो बिना किसी दिक्कत के ऐसे लगवा सकते हैं नई तस्वीर

Tue, 31 Jan 2023 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 31 Jan 2023 03:43 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo follow these simple steps
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदल सकते हैं? - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

Aadhaar Card Photo: किसी भी तरह का सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी, इन दोनों ही जगहों पर कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। जैसे- आधार कार्ड। दरअसल, अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने तक जैसे कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। आधार कार्ड में हमारी कई जानकारी होती है, जैसे- नाम, पता, जन्मतिथि और फोटो। पर कभी न कभी आपके दोस्तों ने आपकी पुरानी आधार वाली फोटो को लेकर तो चिढ़ाया ही होगा? ऐसे में आप चाहें तो आधार की फोटो को बदलकर नई फोटो लगवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo follow these simple steps
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदल सकते हैं? - फोटो : istock
ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर जाकर आपको फोटो बदलवाने वाला फॉर्म डाउनलोड करना है या फिर आप mAadhaar एप से ये काम कर सकते हैं
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo follow these simple steps
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदल सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • फिर इस फॉर्म को भर लें
  • अगर आप ये फॉर्म डाउनलोड नहीं कर पा रहे, तो ऐसी स्थिति में आप सीधे अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo follow these simple steps
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदल सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • यहां जाकर फोटो बदलवाने का फॉर्म लें और इसे भरकर केंद्र पर जमा करवा दें
  • आपसे यहां अगर कोई दस्तावेज मांगा जाता है, तो उसकी फोटोकॉपी को भी जमा करवा दें
विज्ञापन
Aadhaar Card Photo: how to change your aadhaar card photo follow these simple steps
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदल सकते हैं? - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • फिर आधार केंद्र पर ही आपका बायोमेट्रिक होगा और इसी दौरान आपकी फोटो भी क्लिक की जाएगी
  • इसके बाद आपको एक स्लिप मिलेगी, जिससे आप ट्रेक कर सकते हैं और लगभग 2 सप्ताह के अंदर आपकी नई फोटो वाला आधार कार्ड आपके पते पर आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed