How to Change Aadhaar Card Photo: कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जिनकी जरूरत आए दिन पड़ती रहती है। जैसे- आपका आधार कार्ड। दरअसल, सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक खाता खुलवाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, आधार कार्ड में कार्डधारक की पासपोर्ट साइज फोटो भी होती है, जो आधार बनते समय क्लिक की जाती है। पर पुरानी होने की वजह से ये काफी धुंधली हो जाती है और फिर दोस्त आदि फोटो बदलने के लिए कहते रहते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी आधार की फोटो को बदलवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"658e8d7ef99adf939b03999a","slug":"aadhaar-card-photo-change-or-update-process-2023-12-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Photo: आधार कार्ड की पुरानी तस्वीर को लेकर चिढ़ाते हैं दोस्त, तो ऐसे लगवाएं नई फोटो","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Photo: आधार कार्ड की पुरानी तस्वीर को लेकर चिढ़ाते हैं दोस्त, तो ऐसे लगवाएं नई फोटो
Fri, 29 Dec 2023 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : अमर उजाला
- दरअसल, आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के लिए आपको शुल्क देना होता है। यहां आपको लगभग 50 रुपये शुल्क देना होता है। साथ ही ये भी जान लें कि लगभग दो सप्ताह के बाद आपकी नई फोटो आधार में अपेडट हो जाती है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या पीवीसी बनवा सकते हैं।
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
आधार कार्ड में फोटो बदलवाने का ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आपके आधार कार्ड की तस्वीर भी पुरानी हो गई है, धुंधली हो गई है या इसमें अब के हिसाब से आपकी पहचान करना कठिन है
- तो फिर आप अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर वेबसाइट पर जाकर आपको लॉगिन कर लेना है
- अब आपको यहां एक फॉर्म मिलेगा, जिसे डाउनलोड करना है
- इसके बाद इस फॉर्म को भरना है और अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जमा करवाना है
- फॉर्म के साथ अपने संबंधित दस्तावेज लगाएं
विज्ञापन
आधार कार्ड में फोटो कैसे बदलवा सकते हैं?
- फोटो : pixabay
स्टेप 3
- इसके बाद इस फॉर्म को लेकर आधार सेवा केंद्र जाएं, जहां पर आपके पहले बायोमेट्रिक होंगे
- इसके बाद आपकी फोटो क्लिक की जाती है
- अब यहां से आपको एक स्लिप मिलेगी, जिससे आप अपना स्टेटस जान सकते हैं और कुछ दिन बाद ही आपकी फोटो अपडेट हो जाती है