Update Aadhaar Card: एक सिम कार्ड लेना हो या फिर अपनी पहचान बताने के लिए पहचान पत्र दिखाना हो आदि। ऐसे में आपके काम आधार कार्ड आ सकता है, क्योंकि ये लगभग सभी कामों के लिए मान्य जो है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये जारी किया जाता है। इसमें कार्डधारक की बायोमेट्रिक के अलावा डेमोग्राफिक जानकारी भी होती है। वहीं, कई बार आधार में नाम, पता जैसी चीजें गलत प्रिंट होने के कारण या अन्य कारणों से भी लोग इन्हें बदलवा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों को आप कितनी बार बदलवा सकते हैं? शायद नहीं, पर इसको लेकर यूआईडीएआई के नियम हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65310aa00a82a3dc0000ee97","slug":"aadhaar-card-know-the-rules-for-updating-name-address-in-your-aadhaar-2023-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Update: आधार में नाम पता अपडेट करवाने वाले ये बातें जरूर जान लें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Update: आधार में नाम पता अपडेट करवाने वाले ये बातें जरूर जान लें, वरना हो सकती हैं दिक्कतें
Thu, 19 Oct 2023 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Oct 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का क्या नियम है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
नाम को लेकर क्या है नियम?
- पहले नाम के बारे में जानते हैं अगर कार्डधारक के नाम में कोई गलती है, तो आप इसे ज्यादा से ज्यादा 2 बार ही ठीक करवा सकते हैं। अगर आप तीसरी बार नाम को बदलवाने जाते हैं, तो संबंधित अधिकारी आपको मना कर सकते हैं।
आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का क्या नियम है?
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
जन्मतिथि कितनी बार बदलाव सकते हैं?
- आपके आधार कार्ड में अगर आपकी जम्मतिथि गलत प्रिंट हुई है, तो यूआईडीएआई के मुताबिक आप इसे बदलवा सकते हैं। पर आप जन्मतिथि के डेट की गलती को तीन साल के अंतराल के अंदर ही बदलवा सकते हैं यानी आधार कार्ड में अगर आपकी जन्मतिथि तीन साल पीछे या तीन साल आगे है, तो इसमें बदलाव नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
पते को लेकर क्या कहता है नियम?
- आपके आधार में अगर आपके पते में कोई गलती है या आप अपने घर बदलते हैं या किसी कारण आप अपने पते को बदलवाना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कितनी बार भी अपने पते को बदलवा सकते हैं। इसकी कोई लिमिट नहीं है।
विज्ञापन
आधार कार्ड में नाम, मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का क्या नियम है?
- फोटो : istock
जेंडर का नियम क्या है?
- आपके आधार कार्ड में अगर जेंडर की गलती है। जैसे- अगर आप फीमेल हैं, लेकिन आपके आधार कार्ड में मेल जेंडर प्रिंट होकर आया है। ऐसी स्थिति में आप इसे एक ही बार ठीक करवा सकते हैं। इको लेकर यूआईडीएआई की तरफ से साल 2019 में एक अधिसूचना प्रकाशित की गई थी, जिसमें ये जानकारी दी गई थी।