Aadhaar Card Alert: कुछ समय पीछे जाएंगे तो आप देखेंगे कि वोटर आईडी कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होता था। लेकिन अब इसकी जगह आधार कार्ड ने ले ली है, क्योंकि अब लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना जरूरी है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, कोई गाड़ी खरीदनी हो आदि जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड के आने से जहां एक तरफ सुविधा बड़ी है, तो वहीं जालसाज भी काफी एक्टिव हुए हैं और वो नए-नए तरीकों से आधार के जरिए लोगों को ठगने का काम करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर खुद को सुरक्षित कर सकते हैं और होने वाले फ्रॉड से बच सकते हैं, क्योंकि ये चीजें भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई खुद इन बातों की सलाह दे चुका है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63772ccdc2b2863aa7107d6a","slug":"aadhaar-card-holders-alert-follow-these-security-tips-otherwise-bank-may-empty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card: आधार कार्डधारक सावधान! मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता, बचने के ये हैं तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card: आधार कार्डधारक सावधान! मिनटों में खाली हो सकता है बैंक खाता, बचने के ये हैं तरीके
Fri, 18 Nov 2022 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Nov 2022 12:46 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान, बच सकेंगे होने वाले फ्रॉड से:-
नंबर 1
- दरअसल, कई लोग ई-आधार कार्ड को डाउनलोड साइबर कैफे से करते हैं या फिर अपने किसी दफ्तर या फिर ऐसे कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक तौर पर होता है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, वरना आप फ्रॉड के शिकार हो सकते हैं।
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 2
- आपके पास अगर कोई दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है और आपको साइबर कैफे से ही अपना ई-आधार डाउनलोड करना पड़ रहा है, तो ऐसी स्थिति में अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसे कंप्यूटर से डिलीट कर दें और सारी जानकारी हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 3
- लोग अपने डाउनलोड की हुई फाइल को डिलीट तो कर देते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि वो फाइल कंप्यूटर के रिसाइकल बिन में चली जाती है। ऐसे में कोई भी उसे वहां से रिस्टोर करके वापस उसका इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए उसे वहां से भी डिलीट करें या फिर फाइल को डिलीट करते समय सिफ्ट+डिलीट के बटन को दबाकर फाइल को डिलीट करें, ताकि वो रिसाइकल बिन में न जाकर सीधे डिलीट हो जाए।
विज्ञापन
आधार कार्ड से होने वाले फ्रॉड से बचने के क्या तरीके हैं?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप जालसाजों से बचना चाहते हैं, तो आप अपने आधार को मास्क्ड आधार कार्ड में बदल सकते हैं। इसमें आधार पर दिए हुए 12 यूनिक नंबर में से शुरुआत के 8 अंक नहीं दिखते, जिससे आपका काम भी हो जाता है और आधार सुरक्षित भी होता है।