हमारे पास मौजूद जितने भी दस्तावेज हैं, वो बेहद जरूरी होते हैं क्योंकि किसी भी दस्तावेज का काम हमें कहीं भी पड़ सकता है। जिस तरह कार चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए होता है, ठीक वैसे ही बैंक खाता खोलने के लिए पैन कार्ड भी जरूरी होता है। लेकिन आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जो लगभग हर काम के लिए चाहिए होता है। आधार कार्ड को आपके गैस कनेक्शन से लेकर आपके बैंक खाते तक में लिंक किया गया है। वहीं, आधार कार्ड के जरिए लोगों के साथ जालसाज काफी फ्रॉड भी कर रहे हैं और ऐसा हो रहा है आपके मोबाइल नंबर के कारण। दरअसल, कई लोगों के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर या तो बंद हो गए हैं या फिर खो जाते हैं। लेकिन अगर आपने इसे अब तक अपडेट नहीं करवाया है, तो जालसाज आपके बैंक खाते में सेंध लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"622a01695041ba768363baa2","slug":"aadhaar-card-fraud-how-to-change-mobile-number-in-aadhar-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Fraud: आपकी ये छोटी सी गलती लगा सकती है लाखों की चपत, तुरंत करें आधार कार्ड से जुड़ा ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Fraud: आपकी ये छोटी सी गलती लगा सकती है लाखों की चपत, तुरंत करें आधार कार्ड से जुड़ा ये काम
Fri, 11 Mar 2022 08:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:15 AM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : i stock
आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : i stock
ऐसे चेक करके अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है, और यहां पर आपको 'माई आधार' के विकल्प पर जाकर क्लिक करना है। इसके बाद आपको 'आधार सर्विसेस' के विकल्प पर क्लिक करना है।
आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
स्टेप 2
- फिर यहां पर 'वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर' के विकल्प पर क्लिक करें और अब स्क्रीन पर नजर आ रहे बॉक्स पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपको कैप्चा कोड को भरना है, और सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। अगर आपके पास रजिस्टर्ड नंबर है, लेकिन आपके पास ओटीपी नहीं आया है तो आपको पता चल जाएगा कि आपका नंबर रजिस्टर्ड नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि किसी जालसाज ने अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड किया हो या कुछ और वजह भी हो सकती है।
विज्ञापन
आधार कार्ड फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अगर ओटीपी नहीं आता है, तो आपको तुरंत अपने नजदीकी डाक घर या आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना है। यहां आपसे एक फॉर्म भरवाया जाता है, और कुछ जानकारी लेकर ये काम हो जाता है। अपना आधार कार्ड साथ ले जाना न भूलें।