फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card Fraud: कभी भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना आधार कार्ड के जरिए हो सकते हैं ठगी के शिकार

Thu, 16 Jun 2022 09:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 16 Jun 2022 09:44 AM IST
विज्ञापन
aadhaar card fraud alert these are 4 tips to avoid fraud from Aadhar card
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड से हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

पहले जब भी किसी से उनका पहचान पत्र मांगा जाता था, तो हर कोई अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाता था क्योंकि सरकार द्वारा ये जारी किया जाता था और ये सही होता था। लेकिन अब वक्त बदल चुका है, क्योंकि अब वोटर आईडी कार्ड की जगह आधार कार्ड ले चुका है। दरअसल, लगभग सभी कामों के लिए अब आधार कार्ड जरूरी हो गया है। बैंक में खाता खुलवाने के लिए, सरकारी चीजों में सब्सिडी लेनी हो, गैस कनेक्शन के लिए आवेदन करना हो, राशन कार्ड बनवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आदि। इन जैसे अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होता है। लेकिन इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि जैसे-जैसे आधार कार्ड की महत्वता बड़ी है, वैसे-वैसे इससे जुड़े फ्रॉड भी हो रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको बतौर आधार कार्डधारक किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं... 

aadhaar card fraud alert these are 4 tips to avoid fraud from Aadhar card
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड से हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

न करें ये गलतियां:-

शेयर करते समय ध्यान दें

  • ये जरूरी है कि आप किसे अपना आधार कार्ड दे रहे हैं, इसके बारे में जानें। ध्यान रहे कि आप किसे आधार कार्ड किस इस्तेमाल के लिए दे रहे हैं। फोटोकॉपी दे रहे हैं, तो भी इस पर वो काम जरूर लिखें जिस काम के लिए दे रहे हैं।
aadhaar card fraud alert these are 4 tips to avoid fraud from Aadhar card
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड से हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

असली आधार न दें

  • कई लोग कुछ काम के लिए या सब्सिडी के नाम पर असली आधार दे देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। ध्यान रहे कि कहीं भी असली आधार कार्ड जमा नहीं होता है। इसलिए इसे किसी को न दें। जरूरत पड़ने पर फोटोकॉपी ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
aadhaar card fraud alert these are 4 tips to avoid fraud from Aadhar card
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड से हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

केवाईसी का ध्यान रखें

  • आजकल लोगों को केवाईसी के नाम पर ठगा जा रहा है। आपको केवाईसी बैंक या विश्वसनीय जगहों से ही करवानी चाहिए। ऐसा जगह से केवाईसी न करवाएं, जो आपको ठग सकता है और फर्जी कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन
aadhaar card fraud alert these are 4 tips to avoid fraud from Aadhar card
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड से हो सकते हैं ठगी के शिकार - फोटो : istock

हिस्ट्री चेक करना जरूरी

  • समय-समय पर अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करते रहें। इससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है। गलत इस्तेमाल होने पर इसकी शिकायत जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed